फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hoshiarpur beats Kapurthala in Under-15 women's cricket

Ludhiana News: अंडर-15 महिला क्रिकेट में होशियारपुर ने कपूरथला को हराया

Sat, 04 Oct 2025 07:59 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
Hoshiarpur beats Kapurthala in Under-15 women's cricket
फोटो
विज्ञापन

होशियारपुर। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करवाए जा रहे अंतर जिला महिला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में होशियारपुर की टीम ने जिला कपूरथला की टीम को हराकर 4 रनों से हराकर 4 अंक अर्जित किए। एचडीसीए सचिव डाॅ. रमन घई ने बतया कि होशियारपुर में खेले गए 35-35 ओवरों के इस मैच में कपूरथला की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। होशियारपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन बनाए। होशियारपुर की ओर से शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम की उपकप्तान अनन्या ठाकुर ने नावाद 50 रन की पारी खेली। अन्नया के अलावा महिका ठाकुर ने 17, ध्रुविका सेठ ने 14 व प्रतिका ने 12 रनों की पारी खेली। कपूरथला की ओर से गेंदबाजी करते हुए पवनजोर ने 4 होशियारपुर के खिलाड़ियों को आउट किया। जीत के लिए 35 ओवरों में 112 का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी करने उतरी कपूरथला की टीम 32.1 ओवरों में केवल 107 रन बनाकर ही सारी टीम आउट हो गई। इसमें सुखमनलीन कौर ने 64 रन बनाए। होशियारपुर की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए काशवी राणा ने 2, कप्तान ध्रुविका सेठ ने 2, अनन्या ठाकुर, सोनी कुमारी, अंशिका तथा भूमिका शर्मा ने कपूरथला के 1-1 खिलाड़ी को आउट कर यह मैच 4 रन से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed