फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hit driver's head on asking for fare

लुधियाना : ई-रिक्शा पर सवार व्यक्ति से किराया मांगना पड़ा भारी, चालक का सिर फोड़ डाला

Tue, 17 Aug 2021 10:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hit driver's head on asking for fare
लुधियाना। ई-रिक्शा पर सवार व्यक्ति से किराया मांगना चालक को भारी पड़ गया। किराया मांगने पर पर आरोपी ने चालक से मारपीट की और सिर फोड़ दिया। लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकियां देता हुआ फरार हो गया। ई-रिक्शा चालक राज कुमार निवासी न्यू अशोक नगर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना सलेम टाबरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने राज कुमार की शिकायत पर सलेम टाबरी निवासी कर्मवीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि राज कुमार के अनुसार वह 13 अगस्त को वह ई-रिक्शा पर घंटाघर से सलेम टाबरी पहुंचा। उस समय उक्त आरोपी खजूर चौक के पास खड़ा था। उसका रिक्शा रुकवा कर वो उसमें बैठने लगा तो राजकुमार ने उसे बैठाने से मना कर दिया, क्योंकि वह उसे किराया नहीं देता था। राजकुमार के मना करने पर तैश में आए आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। रोड पर पड़ा पत्थर उठा कर आरोपी ने उसके सिर पर दे मारा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed