फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Hindu organizations jammed Delhi-Amritsar highway

Ludhiana News: खन्ना के प्रसिद्ध शिव मंदिर में बेअदबी, हिंदू संगठनों ने दिल्ली-अमृतसर हाईवे किया जाम किया

Fri, 16 Aug 2024 10:42 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Hindu organizations jammed Delhi-Amritsar highway
डीआईजी के आश्वासन पर खुला जाम, प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी करने पर एसएचओ सस्पेंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खन्ना। स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह करीब 3:30 बजे प्रसिद्ध शिव मंदिर बेअदबी का मामला सामने आया। चोरों ने पवित्र शिवलिंग की बेअदबी की व मूर्तियों पर लगाए गए सोने चांदी के गहने और चांदी की गागर चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता चलते हुए शहर के हिंदू संगठनों ने रोष-स्वरूप हाईवे जाम कर धरना प्रदर्शन किया। हिन्दू संगठनों ने बताया कि जब वीरवार की सुबह पवित्र शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए भक्त शिव मंदिर पहुंचे तो पवित्र शिवलिंग को खंडित देख लोगों की सांसें तक रुक गई। इसके बाद भावुक लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और हाईवे पर जाम प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वहीं शनि मंदिर के पंडित जै शास्त्री का कहना है कि हिंदू शास्त्रों को मुताबिक यह कत्ल है, क्योंकि मंत्रों के जरिये प्राण प्रतिष्ठा कर इनमें जान डाली जाती है। इसलिए हत्या का केस में जांच शुरू होनी चाहिए।
विज्ञापन

दूसरी तरफ हाईवे पर धरने का पता चलते ही एसएसपी खन्ना अश्विनी गोत्याल टीम के साथ मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान हिंदू संगठनों ने एसएसपी से कहा कि जिले में 8 से 10 मंदिरों को टारगेट कर चोरियां हो चुकी हैं, जिनका पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला। इसलिए हम आपको छोड़ आपकी पुलिस पर भरोसा नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी लुधियाना धनप्रीत कौर भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हिंदू संगठनों से बदसलूकी करने वाले सिटी थाना (वन) के एसएचओ राव वरिंदर को सस्पेंड कर दिया। लोगों ने डीआईजी को बताया कि इसी एसएचओ ने कुछ दिन पहले भी धार्मिक कार्यक्रम में बदसलूकी की थी। डीआईजी ने हिंदू संगठनों से आग्रह किया कि वह जाम खोल दे, ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को रविवार तक गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीआईजी के आश्वासन के बाद हिंदू संगठनों ने जाम खोल दिया।
चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद



जिक्र योग है कि वीरवार की सुबह करीब 3:30 बजे खन्ना के प्रसिद्ध शिवपुरी मंदिर में चोरी करने आए 2 चोरों ने पहले शिवलिंग पर चांदी के आभूषण को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह छूटा नहीं। इसके बाद चोरों ने हथौड़ी से चोट मारकर शिवलिंग को खंडित कर दिया और उसके आभूषण निकाल लिए। उन्होंने दानपात्रों को भी खाली कर दिया। उनकी यह करतूत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। शिवलिंग के ऊपर लगी चांदी की गागर व माता रानी की मूर्ति पर लगे सोने के गहनों के अलावा अन्य मूर्तियों पर भी लगे सोने- चांदी के गहने व मुकुट चोरी कर ले गए। बताया गया है कि यह 20 लाख से भी ज्यादा की चोरी है।

विपक्षियों ने साधा सरकार पर निशाना

नेशनल हाईवे पर हो रहे प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भी पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि यह निंदनीय घटना है। सरकार फेल हो चुकी है। उन्होंने मौके पर ही एडीजीपी अर्पित शुक्ला से बात कर हिन्दू संगठनों से कहा कि एडीजीपी ला एंड ऑर्डर से मेरी बात हुई है। आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। वहीं शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। रोजाना बेअदबी हो रही हैं। सीएम ने आंखें बंद कर रखी हैं। बता दें कि वीरवार को ही सीएम मान ने गोवा के महान शहीद करनैल सिंह को श्रद्धांजलि देने के खन्ना के नजदीकी गांव ईसडू आ रहे थे। उसी दिन वीरवार की सुबह यह घटना हुई, जिसके बाद हाईवे पर जाम लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed