{"_id":"dfd6029ae3ffbc084b9e286b59217f22","slug":"help-line-through-181-control","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्प लाइन 181 के जरिये झपटमार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्प लाइन 181 के जरिये झपटमार काबू
अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Mon, 11 Nov 2013 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई विशेष हेल्प लाइन नंबर 181 की हिदायतों पर अमल करते हुए श्री मुक्तसर साहिब पुलिस ने झपटमारों को काबू करने में सफलता हासिल की है।
गिदड़बाहा निवासी बलविंदर पुरी पुत्र हरचन पुरी ने हेल्प लाइन नंबर 181 डायल कर शिकायत दी कि वह निरंकारी मिशन गिदड़बाहा का प्रमुख है।
उसके अनुसार वह संत निरंकारी मंडल की रसीद, निरंकारी भवन की चाबियां, पैन ड्राइव और निरंकारी मिशन से संबंधित अहम दस्तावेज एक थैले में लेकर जा रहा था।
रविवार को श्री मुक्तसर साहिब शहर के बठिंडा रोड बाईपास पर वह करीब 1 बजे बस से उतरा तो दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक उसका थैला छीनकर फरार हो गए।
एसएसपी सुरजीत सिंह ने तुरंत थाना सदर पुलिस को दिशा निर्देश दिए। थाना प्रभारी इकबाल सिंह और सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह ने कच्चा थांदे वाला रोड से एक झपटमार अबोहर रोड गली नंबर एक निवासी जगबीर सिंह पुत्र निर्मल सिंह को काबू कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से छीना गया थैला सामान सहित बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में दूसरे आरोपी की शिनाख्त हो गई है और जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा।