फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Heavy collision between two school buses, 24 students injured, five seriously, three referred

Ludhiana News: दो स्कूली बसों में जोरदार टक्कर, 24 विद्यार्थी घायल, पांच गंभीर, तीन रेफर

Tue, 06 Feb 2024 11:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Tue, 06 Feb 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Heavy collision between two school buses, 24 students injured, five seriously, three referred
हादसे की जानकारी मिलते ही शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, एसडीएम अनमजोत कौर व डीएसपी अजय सिंह पहुंचे मौके पर, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल। नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर गांव बैहलू के निकट दो स्कूली बसों में जोरदार टक्कर हो जाने से दो दर्जन के करीब बच्चे घायल हो गए। इस हादसे के उपरांत बच्चों में चीख पुकार का आलम था। सभी घायलों को भनुपली के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें से तीन बच्चों को किसी अन्य अस्पताल में रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सेंट मैरी स्कूल जंदवड़ी और संत बाबा सेवा सिंह खालसा स्कूल जंदवड़ी की बसे आगे पीछे श्री आंनदपुर साहिब की और जा रही थी कि इन बसों के आगे चल रही किसी गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी और उसके उपरांत यह गाडिय़ां आपस में टकरा गईं। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस, डीएसपी श्री आंनदपुर साहिब अजय सिंह, एसडीएम अनमजोत कौर भी मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन

एसडीएम अनमजोत कौर ने पांच बच्चों के गंभीर चोटें आने और अन्य के मामूली चोटें आने की पुष्टि करते हुए कहा पांच में से तीन बच्चों को रेफर किया गया है। उधर, मौके पर पहुंचे डीएसपी श्री आंनदपुर साहिब अजय सिंह ने कहा कि इस हादसे की गहनता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed