{"_id":"57150f3a4f1c1b5a788b46e8","slug":"harsimrat-badal-harsimrat-badal-targats-captain-in-bhatinda-harsimrat-in-bhatinda","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी फंड एकत्र करने को कैप्टन कर रहे विदेश यात्राएं : हरसिमरत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी फंड एकत्र करने को कैप्टन कर रहे विदेश यात्राएं : हरसिमरत
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
Updated Mon, 18 Apr 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
बठिंडा में संगत दर्शन के दौरान किसानों की समस्याएं सुनतीं हरसिमरत कौर बादल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय फूड प्रोसेसिंग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने जर्मनी के शहर में गुरुद्वारा साहिब में हुए धमाके की घटना पर गंभीर चिंता प्रगट की है। उन्होंने कहा कि वे विदेशों में गुरुघरों की सुरक्षा का मसला जल्द प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास उठाएंगे। हरसिमरत बादल ने सोमवार को जिले के विभिन्न गांवों में संगत दर्शन किए।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने पत्रकारवार्ता में कहा कि वे जल्द ही दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ विदेशों में गुरुद्वारों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता के साथ विचार करेंगे।
कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से चुनाव के मद्देनजर शुरू किए जा रहे विदेशी दौरों के बारे में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये दौरे चुनाव की आड़ में विदेशी फंड एकत्र करने के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले आम आदमी पार्टी के नेता विदेशों में रहते पंजाबियों को पंजाब के नाम पर गुमराह कर लाखों डालर एकत्र कर चुके हैं। उसी तर्ज पर अब कैप्टन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों को पता चल चुका है कि साल 2017 में उनकी बहुत बुरी हार होने वाली है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री बादल ने कैप्टन की ओर से प्रदेश में किए जा रहे विभिन्न प्रोग्रामों को ड्रामा करार दिया। आप पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सफेद मक्खी से भी घातक यह सफेद टोपी वाले हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव अकाली दल भाजपा विकास के ऐजंडे पर लडे़गी।