{"_id":"6af80b7990cbe3e9d8085ebb","slug":"halwara-corpse-tampered-with-at-cremation-ground-following-funeral-rites-family-in-shock-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवारा: अंतिम संस्कार के बाद श्मशानघाट में शव से छेड़छाड़, मिली शराब और खून से सनी गुड़िया; सदमे में परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवारा: अंतिम संस्कार के बाद श्मशानघाट में शव से छेड़छाड़, मिली शराब और खून से सनी गुड़िया; सदमे में परिवार
Sat, 14 Nov 2026 12:49 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
Published by: Nivedita
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:49 PM IST
सार
हलवारा में मृतक के शव से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। माैके से शराब, खून से सनी गुड़िया और कुछ फोटो मिलने से परिवार में रोष है। परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
शिकायत देने पहुंचे परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हलवारा गांव के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट रोड स्थित श्मशानघाट में मृतक के शव के साथ छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। करीब 38 वर्षीय जगजीत सिंह के अंतिम संस्कार के अगले दिन जब परिजन पुष्प अर्पित करने और श्रद्धांजलि देने श्मशानघाट पहुंचे तो वहां का हाल देखकर स्तब्ध रह गए।
परिजनों के अनुसार अज्ञात लोगों ने अंतिम संस्कार के बाद मृतक के शव के साथ छेड़छाड़ की और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। शव में धड़ से सिर को अलग कर दिया गया था और घटनास्थल पर शराब, खून से सनी गुड़िया के गले में लोहे का संगल डाल ताला लगाया गया था, संदिग्ध वस्तु, अंजान लोगों की कुछ तस्वीरें, एक दीपक, सब्जी रोटी और अन्य संदिग्ध सामग्री मिलने की बात भी सामने आई है। घटना से परिवार गहरे सदमे में है।
जानकारी के अनुसार हलवारा गांव निवासी जगजीत सिंह ने जहरीली दवा का सेवन कर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिजनों ने सिख रीति-रिवाजों के अनुसार एयरपोर्ट रोड स्थित श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया था। अगले दिन परिवार के सदस्य श्रद्धांजलि देने पहुंचे तो उन्हें इस घटना का पता चला। परिवार ने इसे धार्मिक भावनाओं और अंतिम संस्कार की मर्यादा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए पुलिस से न्याय की मांग की है।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक घटनास्थल पर शराब, खून से सनी गुड़िया जैसी वस्तु, कुछ तस्वीरें, दीपक, सब्जी की रोटी और अन्य सामान मिला। परिवार ने आशंका जताई है कि इन वस्तुओं को किसी विशेष उद्देश्य से वहां रखा गया था। परिजनों को कथित तंत्र-मंत्र से जुड़ी गतिविधियों की भी आशंका है।
मामले में घटनास्थल से एक नामी फोटो स्टूडियो का लिफाफा मिलने की बात भी सामने आई है। परिवार का दावा है कि इस लिफाफे के आधार पर उन्हें कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी मिली है। परिजनों ने आरोपियों द्वारा आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। संदेह के घेरे में एक महिला सहित कुछ अन्य व्यक्तियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। परिवार ने इस मामले में कथित तौर पर कुछ अन्य लोगों की मिलीभगत की आशंका भी जताई है।
परिवार का कहना है कि मृतक के शव के साथ इस प्रकार की हरकत बेहद निंदनीय है। इससे उनकी धार्मिक और सामाजिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
थाना सुधार पुलिस ने शुरू की जांच
परिवार की शिकायत पर थाना सुधार की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में संदेह के आधार पर जिन व्यक्तियों का उल्लेख किया गया है, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस घटनास्थल से मिली सामग्री, फोटो स्टूडियो के लिफाफे और परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है।