{"_id":"698184d128ca66ff3b09ac23","slug":"halwara-airport-aai-deployment-within-week-preparations-underway-for-delhi-flights-from-march-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवारा एयरपोर्ट: एक हफ्ते में एएआई की तैनाती, मार्च से दिल्ली उड़ान की तैयारी; तकनीकी हैंडओवर अंतिम चरण में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवारा एयरपोर्ट: एक हफ्ते में एएआई की तैनाती, मार्च से दिल्ली उड़ान की तैयारी; तकनीकी हैंडओवर अंतिम चरण में
Tue, 03 Feb 2026 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा
कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:47 AM IST
सार
हलवारा एयरपोर्ट पर भारतीय वायुसेना के रनवे और अत्याधुनिक एयर ट्रैफिक कंट्रोल का उपयोग होगा। यहां किसी भी मौसम में बड़े विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ संभव है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा पर संचालन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अगले एक हफ्ते में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के अधिकारी और स्टाफ की तैनाती कर दी जाएगी। संभावना है कि साहनेवाल एयरपोर्ट की पूरी टीम को हलवारा भेजा जाएगा, क्योंकि मौजूदा सीईओ जगीर सिंह दोनों एयरपोर्ट का कार्यभार संभाल रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार 1 मार्च से हलवारा-दिल्ली उड़ान शुरू करने को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की अहम बैठक 4 फरवरी को प्रस्तावित है। इस बैठक के बाद दिल्ली से एएआई की नई टीम की तैनाती पर भी निर्णय लिया जा सकता है जिसका औपचारिक खुलासा दो-तीन दिन में होने की संभावना है।
पहले एयर इंडिया ने सप्ताह में दो दिन हलवारा-दिल्ली उड़ान की सहमति दी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर पांच दिन किया गया। सांसद राजिंदर गुप्ता की लुधियाना के उद्योगपतियों और मंत्रालय के अधिकारियों के साथ हुई बैठकों के बाद अब सप्ताह में सातों दिन उड़ान का ऐलान किया गया है। इससे औद्योगिक नगरी लुधियाना और आसपास के इलाकों को बड़ी राहत मिलेगी।