फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gurdaspur: Shots fired at the immigration office, police begin investigation.

गुरदासपुर: इमिग्रेशन ऑफिस में चली गोली, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 25 Dec 2025 09:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 09:03 PM IST
विज्ञापन
Gurdaspur: Shots fired at the immigration office, police begin investigation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। शहर के जेल रोड स्थित इमीग्रेशन ऑफिस में वीरवार को गोली चलने की सूचना मिली, जिससे क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एसपी (डी) दविंदर कुमार, डीएसपी मोहन और थाना सिटी के एसएचओ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें दो युवक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। एक युवक इमिग्रेशन ऑफिस में दाखिल होकर वहां के मालिक के बारे में पूछताछ करता नजर आता है जबकि दूसरा युवक बाहर मोटरसाइकिल पर खड़ा रहता है। बाद में, एक युवक द्वारा अचानक गोली चलाने जैसी गतिविधि की आशंका जताई जा रही है, जिसके बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में किसी प्रकार की जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन इमिग्रेशन ऑफिस में रखी एक घड़ी के शीशे को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, घड़ी पूरी तरह सुरक्षित पाई गई है और गोली लगने के कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद किए हैं, जिनकी उम्र पुरानी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इमिग्रेशन ऑफिस का मालिक वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया में है और पहले भी कथित तौर पर रंगदारी के कॉल प्राप्त कर चुका है। एसपी दविंदर कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed