{"_id":"67409650dd6a9f237d06960f","slug":"gujarat-textile-businessman-kidnapped-in-ludhiana-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात का कारोबारी किडनैप: पाटर्नर के साथ विवाद, दोस्त के सामने गाड़ी में ले गए बदमाश, पुलिस ने खंगाले CCTV","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात का कारोबारी किडनैप: पाटर्नर के साथ विवाद, दोस्त के सामने गाड़ी में ले गए बदमाश, पुलिस ने खंगाले CCTV
Fri, 22 Nov 2024 08:03 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 22 Nov 2024 08:03 PM IST
सार
लुधियाना में गुजरात के कारोबारी का अपहरण हुआ है। घटना वीरवार देर रात की है। आई20 सवार चार बदमाश हथियार के बल पर कारोबारी सुरजीत दिनकर पाटिल को किडनैप कर साथ ले गए।
विज्ञापन
kidnap, बंधक, किडनैप
- फोटो : iStock
विस्तार
पंजाब के लुधियाना में गुजरात के कारोबारी का वीरवार देर रात अपहरण हो गया। चार से पांच महीने पहले लुधियाना के जनकपुरी इलाके में कपड़े का कारोबार करने आए कारोबारी सुरजीत दिनकर पाटिल को कार सवारों ने उसके दोस्त के सामने किडनैप कर लिया। जिस समय कार सवारों ने सुरजीत का अपहरण किया वह अपने दोस्त के साथ सिगरेट पीने के लिए निकला था। इसी दौरान वहां से युवक उसका अपहरण कर ले गए।
विज्ञापन
सुरजीत का अकाउंटेंट दोस्त शोर मचाता रहा, लेकिन आरोपी फरार सुरजीत को गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। इसके बाद उसने सुरजीत के वकील को घटना की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी। कारोबारी का अपहरण की सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस और थाना डिविजन दो की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान अकाउंटेंट जगदीप की शिकायत पर सुरजीत दिनकर पाटिल के पाटर्नर राजिंदर और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस को कार का नंबर और अन्य जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विवाद के बाद दोनों पार्टनर हुए अलग
कपड़ा कारोबारी सुरजीत दिनकर पाटिल गुजरात का रहने वाला है। वह अपने साथी राजिंदर के साथ कुछ महीने पहले ही लुधियाना में कपड़े का कारोबार करने के लिए आया था। दोनों ने आहलूवालियां कांप्लेक्स में काम शुरू किया था। दोनों पास में एक पीजी में इकट्ठे एक ही कमरे में रहते थे। दोनों का कारोबार को लेकर विवाद हो गया और दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद राजिंदर अलग रहने लगा। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया था।
विज्ञापन
हथियार दिखाकर गाड़ी में बैठाया
वीरवार की रात को अकाउंटेट जगदीप के साथ सुरजीत जनकपुरी इलाके में वकील के पास आए थे। वहां बातें करते हुए दोनों बाहर सिगरेट पीने के लिए चले गए। इसी दौरान आई20 कार में सवार चार लोग आए और उन्होंने जबरदस्ती सुरजीत को हथियार के बल पर गाड़ी में अगवा कर लिया। जगदीप ने आरोपियों का विरोध करने की कोशिश की, लेकिन वह कार भगा कर फरार हो गए।
पुलिस ने किया ये दावा
सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसके बाद गाड़ी का नंबर मिला। फिलहाल पुलिस ने थाना डिविजन दो में जगदीप की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सुरजीत दिनकर पाटिल को सकुशल छुड़वा लिया जाएगा। अलग अलग टीमें इस काम में लगी हुई है।