फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   GRP caught one kg 200 grams of opium from a railway passenger in Ludhiana

बिहार से लुधियाना हो रही नशे की सप्लाई: GRP ने पकड़ी नशे की खेप, यात्री के बैग की तलाशी लेने पर पुलिस भी सन्न

Tue, 14 Jan 2025 03:30 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 14 Jan 2025 03:30 PM IST
सार

लुधियाना राजकीय रेलवे पुलिस ने एक यात्री से नशे की खेप बरामद की है। आरोपी बिहार का रहने वाला है, जो ट्रेन से यात्रा कर लुधियाना पहुंचा था। आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है। 

विज्ञापन
GRP caught one kg 200 grams of opium from a railway passenger in Ludhiana
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में नशा बड़ी समस्या है। युवा वर्ग नशे के दलदल में फंस मौत के मुंह में जा रहा है। भरी जवानी में कई घरों के चिराग बुझ रहे हैं। सरकार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस नशे के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। बावजूद इसके नशा तस्कर बाज नहीं आ रहे हैं। पंजाब में नशे (ड्रग्स) की सप्लाई दूसरे राज्यों से भी हो रही है। पंजाब के लुधियाना में बिहार का नशा तस्कर पकड़ा गया है, जो बिहार से नशे की खेप लगाकर पंजाब में सप्लाई करता था। आरोपी नशा तस्कर को गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे के एक किलो 200 ग्राम अफीम बरामद की है।  
विज्ञापन

 
जीआरपी ने लुधियाना के ढंडारी स्टेशन पर चेकिंग दौरान एक यात्री से एक किलो 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिहार के जिला बेतिया के गांव तुला राम घाट निवासी मुरारी शाह के रूप में हुई है। जीआरपी के मुताबिक आरोपी को प्लेटफार्म नंबर-1 से पकड़ा है। प्लेटफार्म में खड़े आरोपी के पास एक बैग था। बैग की तलाशी लेने पर पुलिस भी हैरान रह गए। बैग से अफीम की खेप बरामद हुई है।
विज्ञापन


जीआरपी ने एसएचओ जतिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी का एक मामला पहले भी दर्ज है, जबकि इस मामले में अदालत ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया है। वह अफीम की खेप कहां से व किसके पास से लाया था और किसे डिलीवर करनी थी, इस बारे में पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


55 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार
इधर, मोगा पुलिस ने दो अलग-अलग जगह रेड कर महिला समेत एक व्यक्ति को 55 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। मोगा कोट ई सिखा पुलिस ने गुप्त सूचना मिली थी, सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव दोलेवाला से अमनदीप कौर को 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। दूसरे मामले में मोगा सिटी साउथ पुलिस ने मोगा के मलन शाह रोड से सुखमंदर सिंह को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed