फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Great start of Khedaan Watan Punjab Diyan, children showed strength in competitions

Ludhiana News: खेडां वतन पंजाब दीयां का शानदार आगाज, मुकाबलों में बच्चों ने दिखाया दम

Sat, 07 Sep 2024 10:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 07 Sep 2024 10:30 PM IST
विज्ञापन
Great start of Khedaan Watan Punjab Diyan, children showed strength in competitions
सीजन 3 की पांच ब्लाॅक में हुए खेल मुकाबले, मलौद, जगरांव, पक्खोवाल और गुरु नानक स्टेडियम में हुए मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। पंजाब सरकार की तरफ से करवाई जा रही खेडां वतन पंजाब दीयां सीजन 3 का शनिवार को महानगर के पांच ब्लाकों में शानदार आगाज हुआ। मलौद, जगरांव, पक्खोवाल, माछीवाड़ा साहिब और गुरु नानक स्टेडियम में खेल मुकाबले करवाए गए। इसमें बच्चों ने अपना दम दिखाया।
खेल में युवा आगे रहे वहीं लड़कियों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। शनिवार को हुए समारोह में गुरु नानक स्टेडियम में जिला स्पोर्ट अधिकारी कुलदीप चुग की अगुवाई में समारोह शुरू हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पश्चिमी हलका से विधायक गुरप्रीत गोगी और आत्मनगर से आप विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू पहुंचे थे। वहां पहुंचने पर उनका खेल विभाग की तरफ से स्वागत किया गया। खेड़ा वतन पंजाब दीयां में पहले दिन कई तरह के मुकाबले हुए, जहां बच्चों ने अपना पूरा दम दिखाया।
विज्ञापन

आप विधायक गुरप्रीत गोगी और कुलवंत सिंह सिद्धू ने कहा कि खेल के प्रति सरकार का रवैया काफी अच्छा है। खेलों में अब नौजवान काफी रुचि दिखाने लगे हैं। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए ताकि वह नशे से दूर रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दिन हुए मुकाबलों के दौरान आए रुझान
कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर 14 के हुए मुकाबले में अमृत इंडो कनेडियन स्कूल, जबकि कृता भारती स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कबड्डी सर्किल स्टाइल अंडर 14 लड़कियों में अय्याली कलां की टीम ने पहला और बीवीएम स्कूल की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
एथलेटिक अंडर 17 के शाटपुट मुकाबले में ध्रुविका ने पहला, जन्नत ने दूसरा, अनीष्का ने तीसरा और दिशिका ने चौथा स्थान हासिल किया, जबकि सौ मीटर में अमानत सिद्धू ने पहला, हना सारंगल ने दूसरा, जैसमीन कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर 21 लड़कियों के ग्रुप में अनमोल कौर ने पहला, रौनकप्रीत कौर ने दूसरा और ध्रिती जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर 17 शाटपुट मुकाबलों में अंशप्रीत सिंह ने पहला, बिशमनजोत ने दूसरा, अमन ने तीसरा और नमन ने चौथा स्थान हासिल किया। वॉलीबॉल समैसिंग अंडर 21 लड़कियों के मुकाबले में गुरु नानक स्टेडियम टीम ने पहला और बीवीएम किचलू नगर की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
ब्लाक मलौद में हुए मुकाबले
अंडर 14 लड़कियों के खो-खो मुकाबले में सरकारी कन्या स्कूल सियाड़ की टीम ने पहला और सरकारी मिडल स्कूल सहारन माजरा की टीम ने दूसरा और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामगढ़ की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर 14 लड़कों के मुकाबले में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गौंसल की टीम ने पहला और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चोमो की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया।
ब्लाॅक जगरांव में खेल मुकाबले
इस ब्लाॅक में एथलेटिक के मुकाबले अंडर 17 लड़कियों के मुकाबले में सौ मीटर में शांति देवी मल्ला ने पहला, आशा देवी मल्ला ने दूसरा, मनवीर कौर छज्जावाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। चार सौ मीटर में हरप्रीत कौर छज्जावाल ने पहला, प्रभलीन चक्कर ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि अंडर 17 लड़कों के सौ मीटर मुकाबले में तरविंदर सिंह माणूके ने पहला, प्रभदीप सिंह ने दूसरा, दलजीत सिंह छज्जावाल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। चार सौ मीटर मुकाबले में अतिसस जैन ने पहला, हेम गर्ग ने दूसरा और बोबी सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है, जबकि 15 सौ मीटर मुकाबले में प्रभनूर सिंह ने पहला, राकेश कुमार ने दूसरा और जसप्रीत और लवजोत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शाॅटपुट इवेंट में रंजीत सिंह ने पहला, गुरसिमरन सिंह ने दूसरा और सतबीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
ब्लाॅक माछीवाड़ा के मुकाबले
माछीवाड़ा ब्लाॅक फुटबाल अंडर 14 के मुकाबले में शहीद रंजीत सिंह स्पोर्ट क्लब हंबोवाल बेट की टीम ने पहला और यूथ वेलफेयर क्लब कोटाला की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर 14 के मुकाबले में सरकारी हाई स्कूल कोटला की टीम ने पहला स्थान, जबकि सरकारी हाई स्कूल मुश्काबाद की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया है। एथलेटिक्स अंडर 17 लड़कों के मुकाबले में सौ मीटर धीरज गौंड ने पहला, गुनवीर सिंह ने दूसरा और सुखप्रीत ने तीसरा स्थान हासिल किया है। चार सौ मीटर में अंकुश राणा ने पहला, धीरज गौंड ने दूसरा और तनवीर सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। 15 सौ मीटर में एकमप्रीत सिंह ने पहला, हरमनप्रीत ने दूसरा और एकमजोत सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया है। शाॅटपुट में गुरमन रंधावा ने पहला, जोवनप्रीत सिंह ने दूसरा और जतिन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। लड़कियां अंडर 17 में सौ मीटर में किरणजोत कौर ने पहला, आइशा ने दूसरा और रमनजीत कौर ने तीसरा। चार सौ मीटर में नवदीप कौर ने पहला, गुरलीन कौर ने दूसरा और शरणजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 15 सौ मीटर में चांदनी कुमारी ने पहला, प्रिया कुमारी ने दूसरा और रमनजीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। शाटपुट इवेंट में सुखप्रीत ने पहला, महकप्रीत ने दूसरा और कुसमप्रीत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।

ब्लाॅक पक्खोवाल में हुए मुकाबले
फुटबॉल अंडर 14 मुकाबले में सरकारी कन्या हाई स्कूल पक्खोवाल की टीम ने पहला, फुटबॉल अकादमी गुज्जरवाल की टीम ने दूसरा स्थान और गांव रंगूवाल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। एथलेटिक के अंडर 17 के मुकाबलों में जसकरण सिंह ने पहला, करणवीर सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि अंडर 21 के मुकाबलों में गुरजीवन सिंह ने पहला और गुरसान सिंह दियोल ने दूसरा, जबकि अंडर 17 लड़कियों के मुकाबले में नवी ग्रेवाल ने पहला, सिमरनपाल कौर ने दूसरा और चार सौ मीटर में सुखनीत कौर ने पहला और दीक्षा शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed