{"_id":"5de935828ebc3e547865af37","slug":"government-should-increase-its-own-means-of-income-instead-of-looking-towards-the-center-arora-sangoor-news-pkl3590139169","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की तरफ देखने की बजाए खुद की आय के साधन बढ़ाए सरकार: अरोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की तरफ देखने की बजाए खुद की आय के साधन बढ़ाए सरकार: अरोड़ा
विज्ञापन
सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते आप के नेता व विधायक अमन अरोड़ा।
- फोटो : SANGOOR
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व विधायक अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब के आर्थिक हालात नाजुक दौर से गुजर रहे हैं और इसके लिए केंद्र सरकार तो जिम्मेदार है, लेकिन उससे भी ज्यादा प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। आखिर कब तक प्रदेश सरकार, केंद्र का मुंह देखती रहेगी। केंद्र तो जीएसटी की भरपाई जुलाई 2022 तक करेगा। पंजाब को खुद आय के साधन बढ़ाने होंगे। वीरवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अरोड़ा ने कहा कि पंजाब को माफियाओं से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है। जिन माफियाओं को अकाली भाजपा सरकार छोड़कर गई थी, उसे कांग्रेस के नेताओं ने संरक्षण दे दिया है। अगर सरकार एक्साइज, ट्रांसपोर्ट, पावर तथा माइनिंग क्षेत्रों पर ईमानदारी से ध्यान दे तो सरकार की आय करीब 25 हजार करोड़ सालाना बढ़ सकती है। विधायक ने कहा कि पिछली अकाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में पंजाब पर 13 हजार करोड़ रुपये हर वर्ष कर्ज बढ़ा था, जबकि कांग्रेस के तीन वर्ष के कार्यकाल में प्रति वर्ष 16 हजार करोड़ रुपये की दर से कर्ज बढ़ रहा है।
मुफ्त बिजली सुविधा को तर्कसंगत बनाना समय की मांग
विधायक अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश के किसान संगठनों की सहमति से किसानों को दी जाने वाली मुफ्त बिजली सुविधा को तर्कसंगत बनाने की जरूरत है। इससे भी पहले खेती को लाभदायक धंधा बनाया जाए और किसानों को उनकी लागत का 50 फीसदी लाभ देना तय किया जाए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पंजाब के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों व धनाढ्य जिनके पास कई सौ एकड़ जमीन है, उन्हें बिजली सब्सिडी की जरूरत है। इसके लिए किसान संगठनों की सहमति लेकर पैमाना तय किया जाए। इस मौके पर हरप्रीत सिंह हंजरा, लाभ सिंह, सरजीवन कुमार हाजिर रहे।
फोटो: 05एसजीआरपी01: सुनाम में पत्रकारों से बातचीत करते आप के नेता व विधायक अमन अरोड़ा।