फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Government increases the burden on people by increasing electricity rates: Manooke

बिजली दरों में बढ़ोतरी कर सरकार ने जनता पर डाला बोझ: माणूके

Mon, 20 Jan 2020 07:12 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Government increases the burden on people by increasing electricity rates: Manooke
पंजाब की कैप्टन सरकार ने बिजली बिलो की दरों में प्रति यूनिट 30 पैसे की बढ़ोतरी करके हर एक घर का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। यह बात आम आदमी पार्टी की पंजाब विधान सभा में डिप्टी लीडर एवं जगराओं से विधायक सर्बजीत कौर माणूके ने लुधियाना में किया। माणूके पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा के लिए विशेष तौर पर लुधियाना के वार्ड नंबर 47 में पहुंची। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता तो पहले ही महंगाई की मार से बेहाल हुई पड़ी है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने बिजली के दाम में बढ़ोतरी कर और अधिक बोझ डाल दिया है।
विज्ञापन

माणूके ने कहा कि पंजाब में सेहत व शिक्षा सुविधाएं देश के अन्य राज्यों से कहीं मंहगी है। जोकि गरीब व आम व्यक्ति की पहुंच से बाहर हो चुकी है। आज जरूरत इस बात की है कि हर वर्ग के लोगों को यह दोनों अहम सुविधाएं बहुत ही वाजिब दरों पर मिलनी चाहिए। उन्होंने इलाका निवासियों की तरफ से उनके ध्यान में लाई गई मुश्किलों व मांगों को गंभीरता से लेते हुए निपटारा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने हलका आत्म नगर के इंचार्ज रविंदरपाल सिंह पाली व उनकी टीम को इलाके में पार्टी का जमीनी स्तर पर आधार मजबूत करने के लिए मुहिम शुरू करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर ऑब्जर्वर हरजीत सिंह बंटी, मास्टर हरी सिंह, चंद्र बत्तरा, शरणपाल सिंह मक्कड़, एडवोकेट गुरप्रीत सिंह, प्रीतमपाल सिंह पाली, अश्वनी बत्तरा, रजिंदरपाल कौर छीना, कुलदीप सिंह फौजी, बलदेव सिंह, अवतार सिंह और सुखपाल सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed