{"_id":"250b8ae13f9771af429abaf86762f7af","slug":"girls-are-not-burdon-on-their-parents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब माता-पिता पर बोझ नहीं लड़कियां: सोलंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब माता-पिता पर बोझ नहीं लड़कियां: सोलंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
Updated Thu, 21 Jan 2016 03:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांटिनेंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट (सीजीआई) में वार्षिक कार्यक्रम-2016 का
विज्ञापन
आयोजन किया गया। इसमें गवर्नर प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी बतौर विशेष अतिथि
पहुंचे।
उनके साथ पूर्व राज्यपाल जनरल (रिटायर्ड) बीकेएन छिब्बड़, पंजाब सरकार के मीडिया सलाहकार विनीत जोशी, कनाडा के सस्केचवान पॉलीटेक्निक के डीन प्रो. माइकल वैन ग्रोंडेल, सीजीआई के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य ले. जनरल (रिटायर्ड) केएस मान भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। राज्यपाल ने मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
बुधवार को राज्यपाल ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागती भाषण में सीजीआई के प्रेजीडेंट और चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर ले. कर्नल (रिटायर्ड) बीएस संधू ने मेहमानों का आभार जताया। गवर्नर ने कहा कि सीजीआई अपनी सफलता का 16वां साल मना रहा है। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य की खातिर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी माह में दो बार विदेशी दौरे करते हैं। शिक्षित समाज का सपना महात्मा गांधी जी ने देखा था उसे मोदी जी पूरा कर रहे हैं।
उन्होंने मैनेजमेंट को उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण तोहफा है जो किसी को भी दिया जा सकता है। लड़कियों से खचाखच भरे सीजीआई के पंडाल को देख राज्यपाल ने कहा किबड़ी खुशी की बात है कि पंजाब में भी हरियाणा की तरह लड़कियां उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए आगे आ रही हैं। लड़कियां अब माता-पिता पर बोझ नहीं हैं।
कार्यक्रम के आखिर में सीजीआई के कार्यकारी डायरेक्टर ब्रिगेडियर (डॉ.) जेके झा और प्रिंसिपल अमनदीप पाहवा ने मेहमानों को सीजीआई की उपलब्धियों से अवगत करवाया। इस दौरान हायर स्टडीज के प्रिंसिपल डॉ. मनिंदरजीत सिंह पाबला और आईटी के प्रिंसिपल डॉ. राजा सिंह खेला भी मौजूद रहे।