{"_id":"66a268fbc816ae281072a2d0283e66da","slug":"getting-fiercely-booking-in-national-buyer-and-seller-meet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल बायर सेलर मीट में जमकर हो रही आर्डर बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल बायर सेलर मीट में जमकर हो रही आर्डर बुकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,लुधियाना
Updated Tue, 19 May 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
शहर में लगी नेशनल बायर सैलर मीट में देश के कोने-कोने से आए रिटेलर आने वाले विंटर सीजन के लिए वूलेन गारमेंट्स की जमकर बुकिंग करा रहे हैं। पहले चार दिनों में अब तक करीब 1500 रिटेलरों ने मीट का दौरा किया है।
उन्होंने फैशन ट्रेंड, कट और स्टाइल को बारीकी से देख कर आर्डर दिए हैं। रिटेलरों से मिल रहे रिस्पांस को देख कर गारमेंट निर्माताओं को उम्मीद है कि अगला सीजन अच्छा रहेगा। उधर, निटवियर अपैरल मैन्यूफैक्चर्स एसोसिएशन ऑफ लुधियाना (कमल) की ओर से गठित रिटेलर डाटा बैंक का भी उद्यमियों को लाभ मिल रहा है।
लुधियाना के होजरी निर्माताओं नेे 16 से 20 मई तक शहर में नेशनल बायर सेलर मीट का आयोजन किया है। इसमें 200 से ज्यादा होजरी उद्यमियों ने अगले सीजन के लिए फैशन ट्रेंड की झलक पेश की है। मई में आर्डर बुकिंग के बाद गारमेंट्स की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू होगी और सितंबर तक माल की डिलीवरी की जाती है।
विज्ञापन
इस बार होजरी निर्माताओं ने सर्दी को रोकने के साथ गारमेंट को हल्का करने पर अधिक फोकस किया है। साथ ही गारमेंट की फैशन लुक के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है।
कमल के प्रधान सुदर्शन जैन का कहना है कि बीते साल के मुकाबले उद्यमियों को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। पहले चार दिन में करीब 1500 रिटेलरों ने मीट का दौरा किया है।
जैन का कहना है कि एसोसिएशन स्तर पर देश के रिटेलरों का एक डाटा बैंक की ओर से तैयार किया गया था। उस बैंक के आधार पर तमाम रिटेलरों को आमंत्रित किया गया है और उनका लाभ सभी निर्माताओं को मिल रहा है।
उधर ल्योर निटवियर के एमडी अरुण अग्रवाल का कहना है कि इस बार जैकेट्स के लिए चीन और अन्य देशों से कई तरह के फैब्रिक्स आयात किए गए हैं।
लुधियाना के उद्यमियों ने ग्राहकों के लिए अंतरराष्ट्रीय टेंड, फैशन के मुताबिक ही गारमेंट्स तैयार किए हैं। इसके लिए विदेशों में जाकर बकायदा स्टडी की गई है। अरुण का कहना है कि लुधियाना की वूलेन इंडस्ट्री का अस्सी से नब्बे फीसदी तक माल घरेलू बाजार में ही बिक रहा है।