फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gangster was making a gang from jail, Bathinda

पटियाला जेल में बंद गैंगस्टर बना रहा था गिरोह

Tue, 02 Mar 2021 06:43 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 06:43 PM IST
विज्ञापन
Gangster was making a gang from jail, Bathinda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। हत्या के आरोप में पटियाला की केंद्रीय जेल में बीस वर्ष की सजा काट रहा ए केटेगिरी का गैंगस्टर जेल से मोबाइल फोन की मदद से पंजाब एवं हरियाणा में अपना गैंग तैयार कर रहा था। बठिंडा पुलिस ने कुछ दिन पहले अवैध हथियारों समेत पकडे़ मनमीत सिंह, अमृतपाल सिंह, परमिंदर सिंह की पूछताछ के आधार पर सजायाफ्ता गैंगस्टर रमनदीप सिंह रम्मी निवासी गांव मछाना जिला बठिंडा और उसके साथी जगसीर सिंह निवासी गांव तख्तमल जिला सिरसा को गिरफ्तार कर सात अवैध हथियार एवं 31 कारतूस बरामद किए हैं।
आईजी जसकरन सिंह एवं एसएसपी भूपिंदरजीत सिंह विर्क ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 16 फरवरी को एसपीडी जसवीर सिंह ने गुप्त सूचना के आधार पर मनमीत सिंह निवासी बठिंडा, अमृतपाल सिंह निवासी श्री मुक्तसर साहिब, परमिंदर सिंह निवासी बठिंडा को 9 एमएम एवं 32 बोर पिस्टल और 14 कारतूस समेत गिरफ्तार किया। तीनों पर थाना केनाल में केस दर्ज किया गया था। आईजी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पटियाला जेल में हत्या के आरोप में बीस वर्ष की सजा काट रहे रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी मछाना के बारे में खुलासा किया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने आरोपी रम्मी मछाना को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की। इस पर आरोपी ने अपने गांव मछाना वाले घर तीन पिस्टल एवं 14 कारतूस बरामद करवाए। आरोपी मछाना पटियाला जेल से जिस मोबाइल फोन की मदद से गैंग को तैयार कर रहा था, उसे पटियाला जेल से बरामद किया गया। इस के बाद पुलिस ने आरोपी मछाना से पूछताछ के आधार पर आरोपी जगसीर सिंह निवासी गांव तख्तमल जिला सिरसा को 28 फरवरी को गिरफ्तार कर उससे 32 बोर के चार पिस्टल एवं 17 कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजी ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी मछाना उत्तर प्रदेश के शामली निवासी एक व्यक्ति से हथियार मंगवाता था। इन हथियारों को जगसीर सिंह लेकर आता था। आरोपी मछाना ने जेल में बैठे-बैठे अपनी साथी जगसीर की मदद शामली निवासी व्यक्ति के एसबीआई खाता में चार लाख रुपये जमा करवाए थे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के शामली निवासी व्यक्ति को भी केस में नामजद कर लिया गया है।

पुलिस जांच में विदेशी लिंक आया सामने : आईजी
आईजी जसकरन सिंह ने बताया कि पुलिस ने जब गैंगस्टर रमनदीप सिंह उर्फ रम्मी मछाना को पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ शुरू की, तब रम्मी का विदेशी लिंक सामने आया। उन्होंने बताया आरोपी को विदेश से पैसा प्राप्त होता था, जिससे वह उत्तर प्रदेश के शामली जिला निवासी एक व्यक्ति से अवैध हथियार खरीदता था। रम्मी मछाना एवं आरोपी जगसीर सिंह के खिलाफ थाना केनाल में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed