फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gangster Sagar Newton open challenge Ludhiana police say i will get weapons and doing crime

Open Challenge: पंजाब पुलिस को गैंगस्टर सागर की खुली धमकी, बोला- हथियार भी मंगवाऊंगा और वारदातें भी करूंगा

Tue, 25 Jun 2024 07:23 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 25 Jun 2024 07:23 PM IST
सार

गैंगस्टर सागर न्यूटन ने पंजाब की लुधियाना पुलिस पर कई आरोप लगाया है। सागर ने कहा कि पुलिस मुझे मारना चाहती है। मेरी पत्नी पर झूठा केस दर्ज किया है। जो सरासर गलत है। 

विज्ञापन
Gangster Sagar Newton open challenge Ludhiana police say i will get weapons and doing crime
Punjab Police - फोटो : X @PunjabPoliceInd

विस्तार

गैंगस्टरों और नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब पुलिस की तरफ से चलाई गई मुहिम के बाद कई गैंगस्टर पंजाब छोड़ चुके हैं या फिर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो गए हैं। महानगर के गैंगस्टर सागर न्यूटन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने कमिश्नरेट पुलिस पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। साथ ही साथ पुलिस को खुली चुनौती दी है कि वह अभी भी लुधियाना में ही है।

विज्ञापन


सागर न्यूटन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला झूठा दर्ज किया है। अगर पुलिस उसकी पत्नी के खिलाफ मामले को रद्द करती है तो वह आत्मसमर्पण कर देगा। नहीं तो वह हथियार भी उठाएगा और वारदातें भी करेगा। अंत में पुलिस ने उसका एनकाउंटर करना ही है। सागर न्यूटन ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि विरोधी पार्टियों से पैसे लेने के बाद उसकी पत्नी के खिलाफ मामले दर्ज किए गए। उसकी जिंदगी बर्बाद करने में पुलिस का सबसे बड़ा हाथ है। सागर ने वीडियो वायरल कर पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर उसकी जिंदगी बर्बाद हुई तो वह किसी की जिंदगी भी अच्छी नहीं रहने देगा।
विज्ञापन


पुलिस को सागर की तलाश
गैंगस्टर सागर न्यूटन के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सागर न्यूटन की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। वीडियो के अनुसार सागर ने कहा कि मैं वीडियो के जरिये सिर्फ इतनी बात रखना चाहता हूं कि जो मैंने अपराध किया था उसके मुताबिक मेरे ऊपर हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ। रवि ने हमारी जाति के बारे में गलत बोला था। इस कारण हम उसके घर में घुसे थे ताकि उसे पता चले कि वाल्मीकि बिरादरी कुछ गलत सहन नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जिंदगी की खराब
न्यूटन ने कहा कि वह अपने बच्चे और पत्नी के कारण सुधर रहा था। इसी वजह वह पंजाब से बाहर रह रहा था। उसने यह अपराध की दुनिया छोड़नी थी। जब वह जेल जाता था तो उसकी पत्नी घर पर बच्चों को संभालती थी लेकिन अब पुलिस ने उसकी पत्नी पर झूठा हत्या का मामला दर्ज किया है। पिछले 4 दिन से उसे थाना दुगरी में गिरफ्तार किया हुआ है। पुलिस कमिश्नर ने उसके साथ गलत किया है, उसकी पूरी जिंदगी खराब कर दी है। वह अभी भी लुधियाना में ही घूम रहा है। यदि उसकी पत्नी पर डाले गए झूठे पर्चे रद्द किए जाए तो वह पुलिस के सामने पेश होने के लिए भी तैयार है।

विरोधी पार्टियों के साथ पुलिस भी टारगेट पर
सागर न्यूटन ने जो वीडियो वायरल किया है उसमें उसने विरोधियों के साथ-साथ पुलिस को ही टारगेट किया है। न्यूटन ने कहा कि पुलिस ने मेरी विरोधी पार्टी से 50-50 लाख रुपये खाए हैं। उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वह केसों पर पैसे खर्च कर सके। उसने कहा कि यदि विरोधियों के पास पैसा है तो उसके पास स्वाभिमान है। न्यूटन ने कहा कि 307 के केस में वह खुद मानता है कि उससे गलती हुई थी। उसने मारपीट की और महिला पर भी हाथ उठाया। 

पुलिस मुझे मार देती
न्यूटन ने कहा कि हत्या प्रयास के केस में इंटेलिजेंस, एजीटीएफ की टीम एनकाउंटर करने के लिए 50-60 कर्मचारी बुलेटप्रूफ गन से लैस होकर उसके फ्लैट पर दबिश देने आए। उसकी किस्मत अच्छी थी कि वहां वह पुलिस को मिला नहीं अन्यथा पुलिस ने उसे मार देती। फ्लैट पर छोटी बेटी और पत्नी मौजूद थी, जिसे पुलिसकर्मी अपने साथ ले गए। पत्नी के साथ पुलिस ने क्या व्यवहार किया इस बारे में पता नहीं।

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एसीपी गुरइकबाल सिंह ने बताया कि महिला के घर में घुसकर जो हमला किया गया था उस मामले में सागर की पत्नी भी शामिल थी। महिला की मौत हो गई और उसके बाद इस मामले में सूचना मिलने के बाद सागर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। सागर द्वारा लगाए सभी आरोप गलत हैं, पुलिस उसकी तलाश में है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed