फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gangster Manpreet Manna in Moosewala's murder, on police remand for four days

मूसेवाला की हत्या में नामजद गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना चार दिन के पुलिस रिमांड पर

Tue, 11 Oct 2022 11:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Gangster Manpreet Manna in Moosewala's murder, on police remand for four days
बठिंडा। पंजाबी गायक सिद्ध मूसेवाला की हत्या के मामले में नामजद किए गए गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना को जिला पुलिस मंगलवार फिरोजपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। तलवंडी साबो में बीते दिनों मन्ना के नाम पर युवकों द्वारा एक दुकानदार से मांगी गई 10 लाख रुपये की फिरौती के मामलें में मन्ना को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने पुलिस को आरोपी का चार दिवसीय पुलिस रिमांड दे दिया है। वहीं अदालत में आरोपी ने अपने शरीर पर खरोंच के निशान दिखाए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बीते दिनों तलवंडी साबो में एक दुकानदार से मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने गैंगस्टर मन्ना के नाम पर दस लाख रूपए की फिरौती मांगी थी। फिरौती ना देने की एवज में दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले में तलवंडी साबो पुलिस ने दुकानदार के बयान पर अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर लिया था। जिस के बाद सोमवार को तलवंडी साबो में समूह दुकानदारों ने दुकानें बंद कर धरना लगा दिया था। दुकानदारों ने मांग की कि फिरौती मांगने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

इस पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना को मामले में नामजद किया और मंगलवार को पुलिस उसे फिरोजपुर जेल से प्रोडंक्शन वारंट पर लेकर तलवंडी पहुंची। जहां पर पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। अदालत ने सरकारी वकील की दलीलों से सहमत होते हुए आरोपी गैंगस्टर का पुलिस को चार दिन का पुलिस रिमांड दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत में आरोपी ने दिखाएं खरोंच के निशान : सूत्र
सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि जब आरोपी गैंगस्टर को पुलिस ने अदालत में पेश किया तो आरोपी गैंगस्टर ने अदालत में अपने शरीर पर आए खरोंचों के निशान दिखाए। जिस के बाद अदालत ने आरोपी का मेडिकल करवाने के आदेश दिए। वहीं एसएसपी जे इलेनचेलियन का कहना था कि खरोंच के निशान आरोपी को फिरोजपुर जेल में रहते हुए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed