फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Gangster arrested for firing from the licensed weapon of the head of Sabzi Mandi

Ludhiana News: सब्जी मंडी के प्रधान के लाइसेंसी हथियार से गोली चलाने पर गैंगस्टर गिरफ्तार

Sat, 19 Jul 2025 08:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Gangster arrested for firing from the licensed weapon of the head of Sabzi Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लुधियाना। सब्जी मंडी के प्रधान जगनजोत के हथियार से उसके साथी गैंगस्टर मान्या साहनी ने गोली चला दी। इसे जवाहर नगर कैंप में गोली चलाने के मामले में कमिश्नरेट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने सब्जी मंडी के प्रधान जगनजोत और गैंगस्टर मान्या साहनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी जगनजोत का पता लगाने में जुटी है। पुलिस आरोपी मान्या साहनी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।

कुछ दिन पहले जगनजोत हथियार से गोली चली थी और वह खुद घायल हो गया था। इसके बाद उक्त हथियार जगनजोत ने अपने पास काम करने वाले जवाहर नगर कैंप निवासी मान्या साहनी को पकड़ा दिया। वह भी हथियार संभाल न सका और उससे भी शुक्रवार को डीएमसी अस्पताल के बाहर गोलियां चला दीं। गोली मान्या साहनी के हाथ में लगी। गोली चलने के बाद दहशत फैल गई। एसएचओ सब इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पहले इन लोगों ने फील्डगंज इलाके में गोली चलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed