फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Misdeed with 10 year old girl in Ludhiana of Punjab

लुधियाना में हैवानियत: दोस्त की मंदबुद्धि भतीजी से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो पता चला, पुलिस तलाश में जुटी

Sat, 23 Jul 2022 01:39 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/गुरदासपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Sat, 23 Jul 2022 01:39 AM IST
सार

जांच अधिकारी एएसआई राधे श्याम ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, बच्ची की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरु कर दी है। एक दो दिन में पूरी जांच हो जाएगी।

विज्ञापन
Misdeed with 10 year old girl in Ludhiana of Punjab
सांकेतिक चित्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हवस की आग में अंधे हो चुके एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की 10 साल की मंदबुद्धि भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात की। इतना ही नहीं आरोपी ने बच्ची को धमकी दी। जब बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को बताया। जब वह उसे डॉक्टर के पास लेकर पहुंची तो पता चला कि बच्ची गर्भवती है। बच्ची की मां ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मामला पंजाब के लुधियाना का है।

विज्ञापन


थाना मेहरबान की पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। बच्ची की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी 10 साल की मंदबुद्धि बच्ची है। गुरुवार को बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो उसने अपनी मां को बताया। 
विज्ञापन


जांच के खातिर वह उसे डॉक्टर के पास ले गई। जहां पता चला कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है और बच्ची गर्भवती है। जब बच्ची से पूछताछ की गई तो पता चला कि बच्ची के साथ किसी और ने नहीं बल्कि आरोपी दोस्त ने दुष्कर्म किया है। आरोपी बच्ची के चाचा का दोस्त है और अक्सर उसका घर आना जाना था। इसके बाद इसकी शिकायत मेहरबान पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई राधे श्याम ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, बच्ची की मेडिकल जांच की प्रक्रिया शुरु कर दी है। एक दो दिन में पूरी जांच हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सास के साथ चारा काटने गई महिला से दुष्कर्म
उधर, गुरदासपुर जिले में सास के साथ चारा काटने खेत गई एक महिला से व्यक्ति ने दुष्कर्म कर डाला। जब शोर मचाया तो महिला की सास मौके पर आ पहुंची। जिसे देख आरोपी मौके से फरार हो गया। उधर, थाना भैणी मियां खां की पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। 


पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में महिला ने बताया कि 19 जुलाई की शाम पांच बजे वह अपनी सास के साथ अपने खेत में चारा काटने गई थी। उसकी सास खेतों में लगी मोटर के पास खड़ी हो गई। जबकि वह चारा काटने खेत में चली गई। इतने समय में आरोपी भी उसका पीछा करते खेत में आ गया और उसे पीछे से पकड़ कर लिया और जबरदस्ती उसके कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म किया। जब उसने शोर मचाया तो उसकी सास आवाज सुनकर खेत में आ गई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। उधर, जांच कर रहीं इंस्पेक्टर अंजू बाला ने बताया कि महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया है। फिलहाल आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed