फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   French test site crashes

कनाडा जाने के इच्छुक स्टूडेंट्स हुए परेशान, फ्रेंच की परीक्षा लेने वाली साइट हुई क्रैश

Fri, 27 Aug 2021 07:14 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
French test site crashes
हलवारा। एलायंस फ्रांसिस चंडीगढ़ द्वारा ली जाने वाली फ्रेंच परीक्षा की साइट लगातार क्रैश हो जाने से कनाडा जाने के इच्छुक युवा काफी ज्यादा परेशान हैं। इस साइट पर काफी ज्यादा दबाव होने की वजह से यह साइट क्रैश हो जा रही है। कनाडा की स्थाई नागरिकता पाने से लेकर वहां पर बेहतरीन सरकारी और गैर सरकारी नौकरी के लिए फ्रेंच भाषा का ज्ञान और परीक्षा का सर्टिफिकेट फायदेमंद है।
विज्ञापन

फ्रेंच कनाडा की दूसरी सबसे ज्यादा इस्तेमाल में आने वाली भाषा है। भारत के पोस्ट ग्रेजुएट लोग जिन्हें अपने क्षेत्र मे तीन साल का तजुर्बा और उनकी उम्र 29 वर्ष है वो फ्रेंच भाषा की परीक्षा में बी-2 लेवल हासिल कर लेते हैं, वह सीधा पीआर लेकर कनाडा जा सकते हैं। वहीं ए-2 लेवल तक लेने वाले 12वीं पास छात्रों को स्टडी वीजा मे आसानी और कनाडा जाकर पीआर लेने से लेकर बेहतरीन नौकरी पाने मे बहुत लाभ मिलता है।
विज्ञापन

इसी वजह से भारतीय छात्र काफ़ी बड़ी तादाद मे फ्रेंच सीख रहे हैं। लेकिन फ्रेंच भाषा की परीक्षा लेने वाली संस्था की साइट पर इतना ज्यादा दबाव है कि यह साइट खुलने के साथ ही क्रैश हो जाती है। 21 सितंबर 2021 को ली जा रही डेल्फ की परीक्षा के लिए खुली वेबसाइट पांच मिनट बाद ही क्रैश हो गई और इसमें बुकिंग न मिलने वाले स्टूडेंट्स को अब दिसंबर तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रेंच भाषा सीख रही दीक्षा जैदया अब परीक्षा की तारीख न मिल पाने से निराशा के आलम मे है। उन्होंने कहा कि फ्रेंच भाषा की परीक्षा लेने वाली आधिकारिक संस्था एलायंस फ्रांसिस चंडीगढ़ की वेबसाइट पर भारी रश होने की वजह से लगातार क्रैश हो रही है। इसके चलते उसको काफी परेशानी हो रही है। लुधियाना स्थित इमिग्रेशन और आइलेटस एजुकेशन संस्था एसआइइसी के प्रबंधक भुपिंदर सिंह ने कहा कि 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए कनाडा जा रहे स्टूडेंट्स फ्रेंच भाषा की परीक्षा देने के लिए परेशान न हो। एलायंस फ्रांसिस चंडीगढ़ की एक अधिकारी ने बताया कि स्टूडेंट्स ज्यादा हैं और सीट्स कम। ऐसी स्थिति में साइट जैसे ही खुलती है कई बार दबाव की वजह से क्रैश हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed