फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   free land, companies, moga

मुफ्त में सरकार को दी थी जमीन, कंपनियों को नहीं

Fri, 06 Dec 2013 10:52 PM IST
अमर उजाला, मोगा
अमर उजाला, मोगा Updated Fri, 06 Dec 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
free land, companies, moga
मोगा में धर्मकोट सब डिवीजन के गांव कड़ियाल की पंचायत ने 43 साल पहले तत्कालीन पंजाब राज्य बिजली बोर्ड को ग्रिड लगाने के लिए मुफ्त में दी दी नौ एकड़ जमीन राज्य सरकार से वापस मांग ली है।
विज्ञापन


पंचायत का कहना है कि माल रिकार्ड में जमीन की मिलकियत पंचायत के नाम पर है और पंचायत का यह जमीन बिजली बोर्ड को सौंपते हुए राज्य सरकार को ही दी थी। लेकिन अब पंजाब बिजली बोर्ड के निजीकरण के बाद राज्य में दो कंपनियां ट्रांसको और पावरकॉम बिजली का जिम्मा संभाल रही हैं।
विज्ञापन


पंचायत को इस बात पर कड़ा एतराज है कि उसने गांव की जमीन राज्य सरकार को दी थी लेकिन राज्य सरकार ने इस जमीन को निजी कंपनियों (ट्रांसको और पॉवरकॉम) को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत का कहना है कि राज्य सरकार तक तो ठीक है लेकिन निजी कंपनियों को मुफ्त में गांव की जमीन नहीं दी जाएगी, इसलिए राज्य उनकी नौ एकड़ जमीन पंचायत को लौटा दे।

इस संबंध में गांव के सरपंच बलवीर सिंह चाहल ने बताया कि पंचायत की तरफ से 9 एकड़ जमीन 1970 में शर्तें तय करके पंजाब सरकार को ग्रिड और बिजली दफ्तर के लिए दी गई थी।

उन्होंने कहा कि पंचायत ने गांव को शहरी सप्लाई के साथ जोड़ने, किसानों को पहल के आधार पर ट्यूबवेल कनेक्शन देने और सब डिवीजन का नाम कड़ियाल रखने जैसी शर्तों पर यह जमीन दी थी। लेकिन बिजली बोर्ड ने दफ्तर का नाम सब डिवीजन कड़ियाल की जगह धर्मकोट सब डिवीजन रख दिया और इस तरह शर्त का भी उल्लंघन हुआ।

चाहल ने कहा कि माल रिकार्ड के अनुसार इस जमीन की मिलकियत आज भी पंचायत के नाम है। उन्होंने अधिकारियों पर इस जमीन में लगे 30 लाख रुपये कीमत के पेड़ खुर्दबुर्द करने का भी आरोप लगाया।

पॉवरकॉम का दफ्तर है इस जमीन पर
इस समय पंचायत की इस जमीन पर पॉवरकॉम की धर्मकोट सब डिवीजन का दफ्तर है, वहीं ट्रांसको कंपनी की ओर से यहां बनी ग्रिड को 132 से 220 केवीए में अपग्रेड करने का काम जारी है। ट्रांसको की तरफ से ग्रिड के निर्माण के लिए पावरकॉम की दफ्तरी इमारत को खाली कर तोड़ा जा रहा है।


ट्रांसको ने पॉवरकॉम पर बनाया दबाव!
पॉवरकॉम के अधिकारी सुरिंदर सिंह ने ट्रांसको द्वारा इमारत खाली करवाने के लिए डाले जा रहे दबाव की पुष्टि करते हुए कहा कि यहां बना जल घर भी गिराया जा रहा है और पीने के पानी की सप्लाई भी काट दी गई है। पेड़ खुर्दबुर्द किए जाने के बारे में अधिकारी ने कहा कि वह हाल ही में यहां तबादला करके आए हैं, इस बारे में ट्रांसको के अधिकारी ही बता सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed