फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Four including three brothers arrested for drug trafficking in Ludhiana

लुधियाना में नशा तस्करी के आरोप में तीन भाइयों समेत चार गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2021 10:26 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Four including three brothers arrested for drug trafficking in Ludhiana
लुधियाना। मध्यप्रदेश से चूरा पोस्त लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले तीन सगे भाइयों सहित चार आरोपियों को थाना कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 51 किलो चूरा पोस्त और तस्करी के काम में इस्तेमाल की जाने वाली आल्टो कार भी बरामद की है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मनदीप सिंह उर्फ कालू, उसके हरप्रीत सिंह उर्फ जग्गा और जसप्रीत सिंह गुर्जर निवासी गांव भाखड़ा फिरोजपुर के अलावा हैबोवाल के न्यू विजय नगर निवासी हरमेश चरण उर्फ साजन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने सभी आरोपियों को को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नशा तस्करी करते है। आरोपी इस समय चूरा पोस्त सप्लाई करने के लिए जा रहे है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी रोक तलाशी ली तो उसमें से 51 किलो चूरापोस्त बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से चूरा पोस्त खरीद कर बस के जरिये दिल्ली लेकर आते थे। फिर वहां से अल्टो गाड़ी में सवार होकर महानगर सहित विभिन्न स्थानों पर तस्करी करते थे। आरोपी खुद भी नशा करने के आदी है। थाना प्रभार ीने बताया कि आरोपी मनदीप सिंह उर्फ कालू के खिलाफ एमपी जीआरपी, हरप्रीत के खिलाफ नशा तस्करी और मारपीट के साथ साथ जसप्रीत के खिलाफ भी तीन मामले दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि चूरा पोस्त कहां से लाकर किन लोगों को सप्लाई करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed