{"_id":"6aeac9a13446c1c209093075","slug":"four-firecracker-stalls-to-be-set-up-in-jagraon-for-diwali-shifted-to-dussehra-ground-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगरांव में दिवाली पर पटाखों की चार दुकानें लगेंगी: 27 व्यापारियों को झटका, दशहरा ग्राउंड में सजेगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगरांव में दिवाली पर पटाखों की चार दुकानें लगेंगी: 27 व्यापारियों को झटका, दशहरा ग्राउंड में सजेगा बाजार
Wed, 04 Nov 2026 11:29 AM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
संवाद न्यूज एजेंसी, जगरांव
Published by: Nivedita
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:29 AM IST
सार
पटाखों के कारोबार को लेकर व्यापारियों में हर साल उत्साह रहता है, लेकिन इस बार सीमित लाइसेंसों के कारण प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई। 31 व्यापारियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, मगर हाईकोर्ट के आदेशों के तहत केवल चार दुकानों की अनुमति होने के चलते ड्रॉ के जरिए चयन किया गया।
विज्ञापन
दशहरा ग्राउंड में लगेगा पटाखा बाजार
- फोटो : संवाद
विस्तार
जगरांव में दिवाली पर पटाखों के लिए सिर्फ चार दुकानें लगेंगी। हाईकोर्ट के आदेशों के चलते इस बार पटाखों की बिक्री के लिए चार दुकानों को ही अनुमति दी जानी है। इसी के तहत लुधियाना में डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन की अगुवाई में ड्रॉ निकाला गया, जिसमें राकेश कुमार, संजीव कुमार, अजय कुमार अग्रवाल और जसवंत राय के नाम सामने आए। इन चार व्यापारियों के लिए दिवाली का त्योहार कारोबार का अवसर लेकर आया है, जबकि अन्य व्यापारियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
अब दशहरा ग्राउंड में लगेंगे स्टॉल
इस बार जगरांव में पटाखों की दुकानों के स्थान में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पिछले वर्षों में जीटी रोड स्थित पुरानी पशु मंडी में पटाखा बाजार सजता था, लेकिन इस बार वहां विरासत-ए-पंजाब मेले का आयोजन होने के कारण पटाखों की दुकानों के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके चलते एसडीएम बादल दीन ने पटाखों की बिक्री के लिए नई जगह निर्धारित की है। अब मंगल गिरि मंदिर के नजदीक दशहरा ग्राउंड में पटाखों की स्टॉलें लगाई जाएंगी।
31 में से 4 व्यापारियों की चमकी किस्मत, 27 को करना पड़ेगा इंतजार
पटाखों के कारोबार को लेकर व्यापारियों में हर साल उत्साह रहता है, लेकिन इस बार सीमित लाइसेंसों के कारण प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई। 31 व्यापारियों ने लाइसेंस के लिए आवेदन किया था, मगर हाईकोर्ट के आदेशों के तहत केवल चार दुकानों की अनुमति होने के चलते ड्रॉ के जरिए चयन किया गया। चार व्यापारियों को कारोबार का अवसर मिला, जबकि 27 व्यापारियों को इस बार खाली हाथ रहना पड़ा। यह स्थिति पटाखों के कारोबार से जुड़े व्यापारियों के लिए निराशाजनक रही।
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड से एनओसी अनिवार्य
पटाखों की बिक्री के दौरान आगजनी की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी अहम रहेगी। चयनित व्यापारियों के लिए फायर ब्रिगेड से एनओसी लेना अनिवार्य होगा। अग्निशमन सुरक्षा मानकों और निर्धारित नियमों का पालन करने के बाद ही दुकानों के संचालन की प्रक्रिया आगे बढ़ सकेगी। अब प्रशासन के सामने नई जगह पर पटाखा बाजार को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने, आग से बचाव के इंतजाम करने और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की चुनौती रहेगी। शहरवासियों की नजरें भी इस बात पर टिकी हैं कि दशहरा ग्राउंड में पटाखों की बिक्री के दौरान प्रशासन किस तरह के सुरक्षा प्रबंध करता है।