{"_id":"602ea1cd8ebc3ee93c6a50d2","slug":"four-accuse-arrest-with-weapons-in-ludhiana-ludhiana-news-pkl404440771","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की योजना बना रहे चार आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की योजना बना रहे चार आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
हथियार दिखाकर लोगों से लूट करने वाले चार आरोपियों को थाना साहनेवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें, पिस्तौल, दो मैगजीन, नौ कारतूस, एक रिवाल्वर 32 बोर, पांच कारतूस और एक एयर पिस्तौल बरामद हुई है।
आरोपियों की पहचान खन्ना के गांव बादला ऊच्चा निवासी रवि कुमार, गांव उमैदपुर निवासी दिलबाग सिंह, गांव पवा निवासी लखविंदर सिंह और गांव भैरोमन्ना निवासी हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर ले लिया है।
थाना साहनेवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि हथियार के बल लूटपाट करने वाले आरोपी खाली प्लॉट में बैठकर लूट की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उन्हें काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से हथियार और बाइक बरामद हुए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने डेहलों रोड स्थित एक फैक्टरी के बाहर से कुछ समय पहले बाइक चोरी किए थे। आरोपी पिस्तौल और अन्य सामान कानपुर से सस्ते दाम में लाए थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशापूर्ति के लिए ही वारदातों को अंजाम देते थे।