फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   EX MP Harinder singh khalsa quit BJP in support of farmers

पंजाब : किसानों के समर्थन में भाजपा से अलग हुए पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा

Fri, 25 Dec 2020 10:05 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 25 Dec 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
EX MP Harinder singh khalsa quit BJP in support of farmers
पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा। - फोटो : फाइल फोटो
पंजाब में कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। फतेहगढ़ साहिब से पूर्व सांसद हरिंदर सिंह खालसा ने किसानों के समर्थन में भाजपा छोड़ने का एलान किया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कुछ किसान यूनियन नेता खालसा के गांव घुमाणा स्थित पेट्रोल पंप का घेराव करने पहुंचे थे। वहीं पर किसान नेताओं ने खालसा से उनका स्टैंड स्पष्ट करने को कहा। उस दौरान खालसा ने साफ कहा कि वह किसानों के साथ हैं। भाजपा से अब उनका कोई नाता नहीं है। 
विज्ञापन


खालसा ने किसान नेताओं से कहा कि किसान आंदोलन से पहले वह इन कानूनों को लेकर एक बैठक में गए थे। वहां पर भाजपा का एक सीनियर नेता पहुंचा हुआ था। वह नाम अभी नहीं बता रहे हैं। इस बैठक में भाजपा नेता हरजीत सिंह ग्रेवाल भी मौजूद थे। सभी किसान हितैषी लोगों ने साफ कहा था कि इन कानूनों को लागू कर आप आग से खेल रहे हैं। इससे हालात बिगड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरजीत ग्रेवाल ने भी बैठक में साफ कहा था कि उनका गांवों में जाना मुश्किल हो जाएगा। इन सब बातों के देखते हुए उन्होंने भाजपा के साथ लगभग अपना नाता तोड़ दिया था। उन्होंने मीडिया में जरूर कोई बयान नहीं दिया था। अब वे लोग वीडियो बनाकर इसे आगे भेज दें ताकि उनके स्टैंड के बारे में सभी को पता चल जाए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed