फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Former MLA's brother Karmjit Singh appeared in court, on police remand for two days

लुधियाना : पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस का भाई कर्मजीत सिंह अदालत में पेश, दो दिन के पुलिस रिमांड पर

Mon, 04 Jul 2022 01:12 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Former MLA's brother Karmjit Singh appeared in court, on police remand for two days
लुधियाना। दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह को थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने कर्मजीत सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। लिहाजा पुलिस अब मामले को लेकर उससे पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस तथा उसके भाई कर्मजीत सिंह पर महिला ने दुष्कर्म करने के आरोप लगाए थे। इस पर पुलिस ने दोनों भाइयों पर केस दर्ज किया था। लेकिन दोनों फरार रहे थे। इसके चलते अदालत ने दोनों को भगोड़ा भी करार दिया हुआ है। शनिवार को पुलिस को गुप्ता सूचना मिली तो थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने कर्मजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की तलाश कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द की गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में रेड जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed