फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Former minister Ashu came out of jail welcome with flowers in Ludhiana

जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आशु: लुधियाना में फूलों से हुआ स्वागत, दो दिन पहले मिली थी जमानत

Sun, 22 Dec 2024 09:33 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2024 09:33 PM IST
सार

जमानत मिलने के दो दिन बाद आशु रविवार शाम को जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद आशु का लुधियाना स्थित घर पहुंचने पर परिवार व समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। फूलों की बारिश की गई।  

विज्ञापन
Former minister Ashu came out of jail welcome with flowers in Ludhiana
मीडिया से बात करते भारत भूषण आशु। - फोटो : संवाद

विस्तार

ट्रांसपोर्टेशन टेंडर घोटाले में जेल भेजे गए पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु को जमानत मिलने के दो दिन बाद जेल से रिहा कर दिया गया। पूर्व मंत्री की पत्नी ममता आशु और उनकी भाभी लीना शर्मा की हार का गम आशु के घर पहुंचने पर खुशी में बदल गया। आशु के जेल से बाहर आने की सूचना मिलते ही सभी वर्कर और उनके पुराने साथी घर पहुंच गए। ढोल की थाप और फूलो की वर्षा के साथ आशु का स्वागत किया गया। आशु को टेंडर घोटाले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है। ईडी द्वारा दर्ज की गई एफआईआर का ट्रायल उनकरा चलता रहेगा।

विज्ञापन

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए भारत भूषण आशु ने कहा कि भगवान का शुक्रिया करता हूं। क्योंकि सच्चाई की जीत हुई है। क्योंकि झूठ ज्यादा दिन नहीं चलता। आशु ने कहा कि आने वाले दिनों में वह राजनीति के बारे में चर्चा करेंगे। उनपर जो झूठे केस दर्ज हुए थे वह रद्द हो गए हैं। इस पर भी वह अपनी बात रखेंगे।

विज्ञापन



बता दें कि लुधियाना नगर निगम चुनाव में आशु की पत्नी को हार का सामना करना पड़ा है। इस पर आशु ने कहा कि चुनाव मेरी गैरमौजूदगी में हुए हैं। जबकि चुनाव से पहले जमानत मंजूर हो गई थी। सभी को पता है कि मुझे चुनाव वाले दिन अंदर क्यों रखा गया। चुनाव से अगले दिन मुझे देरी से छोड़ा गया। इससे सभी को समझ आ जाता है। लोग समझदार है। हार-जीत चलती रही है। आशु ने कहा कि मैं अपने कार्यकर्ताओं के साथ हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आशु ने कहा कि सरकार की धक्केशाही के बावजूद उनकी पूरी टीम चट्टान की तरह खड़ी होकर चुनाव लड़ी। हार जीत एक जिंदगी का हिस्सा है। पूर्व मंत्री आशु ने कहा कि मुझे चुनाव वाले दिन अंदर क्यों रखा गया। आज चुनाव से अगले दिन मुझे देरी से छोड़ा गया। इससे सभी को समझ आ जाता है। लोग समझदार है। हार जीत चलती रही है।

आशु ने कहा कि मैं प्रत्येक वर्कर के साथ खड़ा हूं। मेरी गैरमौजूदगी में किस तरह से मेरे वर्करों ने चुनाव लड़े है, हमें पता है। लेकिन आने वाला समय अच्छा होगा। मुझ पर लगे सभी आरोपी राजनीतिक रंजिश के कारण लगे थे। जिसकी जितनी सोच थी उसने वैसा ही मुझे समझा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed