फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Former Finance Minister Manpreet Badal's colleague is congratulating Punjab Congress President Wadding with a flex

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के साथी पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग को फ्लेक्स लगाकर दे रहे बधाई

Wed, 13 Apr 2022 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Former Finance Minister Manpreet Badal's colleague is congratulating Punjab Congress President Wadding with a flex
बठिंडा। पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रदेश अध्यक्ष विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग को मनप्रीत बादल के करीबी फ्लैक्स बोर्ड लगाकर बधाई दे रहे हैं। पूर्व वित्तमंत्री के साथियों ने अपने पुराने नेता मनप्रीत की फोटो फ्लैक्स बोर्ड से गायब कर दी है। शहर में कभी जगह जगह पर लगने वाले कांग्रेस के नेताओं के फ्लैक्स बोर्ड में मनप्रीत बादल की फोटो महत्वपूर्ण जगह पर लगाई जाती थी पर समय ने ऐसी करवट ली कि मनप्रीत की फोटो ही फ्लैक्स बोर्ड से गायब हो गई।
विज्ञापन

विधायक राजा वडि़ंग ने 2022 विधान सभा चुनाव के दौरान खुलकर आरोप लगाए थे कि मनप्रीत बादल उनको हराने के लिए उनके विरोधी बादल परिवार के साथ मिल गए हैं। इस विवाद पर मनप्रीत बादल की कोई टिप्पणी नहीं आई थी। जैसे ही राजा वडि़ंग चुनाव जीते तो शहर में मनप्रीत के विरोधियों ने मनप्रीत को लेकर तरह तरह कमेंट किए थे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव हारने के बाद मनप्रीत शहर में दिखे नहीं, इसी बात को लेकर शहर में कांग्रेस पार्टी के नेता एवं वर्कर दबी जुबान में कह रहे हैं कि पूर्व वित्तमंत्री ने पुराने कांग्रेसी वर्करों की सुनी होती तो नतीजे कुछ ओर होते। शहर के कांग्रेसी वर्कर हरमेश कुमार ने कहा कि समय बदलते देर नहीं लगती। यह वही मनप्रीत बादल है जो वित्त मंत्री बनने के बाद हर छोटे मोटे काम के लिए लोगों को चंडीगढ़ बुलाते थे। अब समय ने ऐसी करवट ली कि मनप्रीत बादल की फोटो ही फ्लैक्स बोर्ड से गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed