फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   former filed complaint against three who gave him false hope for canada visa

विदेश भेजने के नाम पर किसान से ठगे 18 लाख रुपये

Tue, 25 May 2021 08:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
former filed complaint against three who gave him false hope for canada visa
मानसा। गांव उल्लक मेंएक किसान के दो बच्चों को कैनेडा भेजने का झांसा देकर एक महिला समेत तीन व्यक्तियों ने 18 लाख 25 हजार रुपये की ठगी की। इसकी शिकायत मिलते ही जोड़किया पुलिस ने एक महिला समेत तीन व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया है। जोड़किया पुलिस को किसान नछतर सिंह वासी उल्लक ने बताया कि किसी तरीके के साथ उनका संपर्क निर्मल सिंह व अन्य व्यक्तियों के साथ हुआ, जिन्होंने उनके दो बच्चों को विदेश भेजने का झांसा दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके बच्चों ने आईलेट्स पास की हुई और दोनों बच्चों के पासपोर्ट भी आरोपियों ने ले लिए थे। आरोपियों ने विश्वास दिलाया कि जल्द ही दोनों बच्चों का वीजा लगवाकर उनको कैनेडा भेज दिया जाएगा। झांसे में आकर इन व्यक्तियों को 18 लाख 25 हजार रुपये दे दिए, लेकिन समय बीत जाने के बाद उन्होंने बच्चों का वीजा नहीं लगवाये और न ही उनके पासपोर्ट व पैसे वापिस किए। इसके बाद किसान नछतर सिंह ने इसकी शिकायत एसएसपी मानसा को लिखित रूप में दी। पड़ताल के बाद जोड़किया पुलिस ने निर्मल सिंह वासी चचहेड़ी लुधियाना, वरिंदर कौर व गुरपरम सिंह वासी सनेर जिला लुधियाना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच अधिकारी सहायक थानेदार जगतार सिंह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed