फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   five lacks seized from property dealer

दिनदहाडे प्रॉपर्टी डीलर से छीने पांच लाख

Fri, 15 Nov 2013 11:25 PM IST
अमर उजाला लुधियाना
अमर उजाला लुधियाना Updated Fri, 15 Nov 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
five lacks seized from property dealer
लुधियाना। उपकार नगर इलाके में बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल के दम पर दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर से पांच लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर राहुल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

उपकार नगर की गली नंबर तीन निवासी प्रापर्टी डीलर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे मकान की रजिस्ट्री करानी थी। इसलिए उसने दोपहर को मॉल रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा से पांच लाख रुपये निकलवाए थे।
विज्ञापन


इसके बाद वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से घर वापस आ रहा था। घर पहुंचते ही जैसे ही वह कार से निकला। बाइक सवार दो युवकों ने पिस्तौल के दम पर उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीलर ने पुलिस को बताया कि रास्ते से ही तीन मोटरसाइकिल पर छह युवक उसका पीछा कर रहे थे। दो मोटरसाइकिल सवार युवक गली से पहले ही रूक गए। जबकि एक बाइक पर सवार दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया। थाना प्रभारी बिट्टन कुमार के अनुसार मामले की गहन  छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed