फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   first time in 20 years, temperature reached 47.5 degrees in bathinda

20 साल में पहली बार बठिंडा में तापमान पहुंचा 47.5 डिग्री

Wed, 27 May 2020 05:51 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
first time in 20 years, temperature reached 47.5 degrees in bathinda
लुधियाना में पड़ रही भीषम गर्मी के बीच जाते राहगीर। - फोटो : LUDHIANA
मई के आखिर में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बुधवार को बीस साल में पहली बार तापमान 47.5 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पहले 8 जून 2014 को 47.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा से मौसम विभाग के अधिकारी राजकुमार पाल ने जारी बयान में बताया कि बुधवार को न्यूनतम 25.2 अधिकतम 47.5 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। जिस कारण गर्मी से लोगों को राहत मिल सकती है। दस जून को धान का सीजन शुरू होने पर किसानों के लिए भीषण गर्मी में फसल लगाना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं वहीं दूसरे नंबर पर रहे फरीदकोट में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। इसी तरह लुधियाना में अधिकतम तापमान 43.2 तो न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री रहा है। हालांकि मंगलवार को फरीदकोट गर्मी में सबसे अधिक थी। लुधियाना से पीएयू मौसम विभाग के डॉक्टर केके गिल ने बताया कि वीरवार शाम से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते कुछ एरिया में बरसात हो सकती है। वही इस दिन धूल भरी आंधियां भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को सलाह है कि वह दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक अपने घरों में रहकर इस लू से बच सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed