फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Firing entering the marriage palace, hostage and assault

मैरिज पैलेस में घुसकर फायरिंग, बंधक बनाकर की मारपीट

Wed, 15 Sep 2021 10:14 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Firing entering the marriage palace, hostage and assault
हलवारा। साजिश रचकर धोखाधड़ी करने के एक मुकदमे में आरोपियों के खिलाफ गवाही देने वाले हरिंदर सिंह वासी लोहटबद्दी के मैरिज पैलेस में जबरदस्ती घुसकर 26 लोगों ने धावा बोल दिया। पैलेस में मौजूद हरिंदर सिंह के सुरक्षा कर्मी जसपाल सिंह पर राइफल और देसी कट्टे से फायर किए, लेकिन वह भाग कर बच गया।
विज्ञापन

हमलावरों ने 12 राउंड फायर किए, इसके बाद हमलावरों ने जसपाल सिंह और दूसरे सुरक्षा कर्मी बलजिंदर सिंह को भी काबू कर लिया और कस्सी के दस्ते और बेसबॉल बैट के साथ दोनों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हमलावरों ने पैलेस में जमकर तोड़-फोड़ की और सीसीटीवी कैमरे और उनकी डीवीआर भी चकनाचूर कर दी। इससे पहले भी 11 सितंबर को जब हरिंदर सिंह पैलेस में अपने साथी अमरीक सिंह और इकबाल सिंह के साथ दफ्तर में बैठा था तो रात साढ़े नौ बजे आधा दर्जन वाहनों में आए हमलावरों ने कस्सी के दस्तों, लाठी और तेजधार हथियारों से उन पर हमला बोल दिया था। उनकी जमकर मारपीट करते गल्ले से 50000 रुपये और उनके दो मोबाइल भी लूटकर ले गए थे। थाना सदर रायकोट की पुलिस ने हरिंदर सिंह की शिकायत पर इंदरजीत सिंह, गुरविंदर सिंह वासी अहमदगढ़ छन्ना, अरशदीप सिंह वासी महल कलां, गुरप्रीत सिंह वासी बद्धनी कलां, जगरूप सिंह वासी कुस्सा, गुरविंदर सिंह वासी फरवाही और 20 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता हरिंदर सिंह ने बताया कि वह लोहटबद्दी गांव में हरचरन सिंह के क्रिस्टल मैरिज पैलेस को ठेके पर चलाता है। उन्होंने आरोपी इंदरजीत सिंह और अन्य के खिलाफ 31 अगस्त 2021 को साजिश रच धोखाधड़ी करने की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें वह इंदरजीत सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ गवाह है। पहले तो आरोपी उसे गवाही से हटने के लिए धमकाते रहे, जब उनकी बात नहीं मानी तो 11 सितंबर की रात उन्होंने हमला किया और अब मंगलवार रात को उनके पैलेस में जबरन दाखिल होकर उनके सुरक्षाकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पैलेस में जमकर तोड़ फोड़ की। जांच अधिकारी इंस्पेक्टर गगनप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है, आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed