फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fire Broke Out in hut at Ludhiana, Two children died

Punjab: प्रवासी मजदूर की झुग्गी में लगी आग, दो बच्चे जिंदा जले, तीन पीजीआई में भर्ती, चार माह की मासूम सकुशल

Mon, 09 Jan 2023 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 09 Jan 2023 02:31 PM IST
सार

मजदूर भूदन रात को काम पर गया था और उसकी पत्नी सुनीता बच्चों के साथ झुग्गी में सो रही थी। रात में अचानक दीया नीचे गिर गया और झुग्गी में आग लग गई और देखते देखते झुग्गी राख में तब्दील हो गई।

विज्ञापन
Fire Broke Out in hut at Ludhiana, Two children died
अस्पताल पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

थाना दाखा के गांव मडेआणी में रविवार रात एक दर्दनाक घटना में प्रवासी मजदूर परिवार की झुग्गी में आग लग गई। इसमें दो बच्चों की मौत हो गई। तीन बच्चों को आग की लपटों के बीच से बाहर निकाल लिया। बुरी तरह झुलसे बच्चों को पहले सिविल अस्पताल लुधियाना ले जाया गया जहां से उन्हें गंभीर हालत में चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। तीन बच्चों को पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया गया है, जिनमें से दो की हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। चार माह की एक बच्ची बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मजदूर भूदन रात को काम पर गया था और उसकी पत्नी सुनीता बच्चों के साथ झुग्गी में सो रही थी। रात में अचानक दीया नीचे गिर गया और झुग्गी में आग लग गई और देखते देखते झुग्गी राख में तब्दील हो गई। आग में झुलसने से बिरजू (2 ) और सुथरा (4 ) की मौके पर ही मौत हो गई। चार बच्चों को सुनीता ने अपनी जान पर खेल कर बचा लिया। झुलसे परवीर (8) कोमल (6) और अपन (4) को गांव की एंबुलेंस में लुधियाना और फिर चंडीगढ़ ले जाया गया। इनमें परवीर और कोमल की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। चार महीने की इंदू, जो मां की गोद में सो रही थी, सकुशल बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed