{"_id":"654877e1af90fa51a20a2750","slug":"fire-broke-out-in-hoseiry-factory-in-ludhiana-one-died-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana: शॉर्ट सर्किट से होजरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, झुलसने से एक कर्मी की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana: शॉर्ट सर्किट से होजरी फैक्टरी में लगी भीषण आग, झुलसने से एक कर्मी की मौत, दो घायल
Mon, 06 Nov 2023 10:51 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 06 Nov 2023 10:51 AM IST
सार
फैक्टरी के नजदीक बिजली के खंभों में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इससे चिंगारियां फैक्टरी में चली गईं और आग भड़क गई। पहले लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन
लुधियाना में होजरी फैक्टरी में लगी आग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना थाना डिवीजन-तीन के अंतर्गत आते हरबंसपुरा के गोशाला रोड पर देर रात होजरी फैक्टरी में आग लग गई। आग में जलने से एक कर्मी की मौत हो गई, वहीं दो घायल है। आग पहले फैक्टरी की पहली मंजिल में लगी थी जहां फैब्रिक पड़ा था, जिसके चलते आग भड़क गई। आग देख कर्मियों ने शोर मचाया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने एक घंटे बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर मालिक व दो किराएदार सो रहे थे। तीनों धुएं की चपेट में आकर बेहोश हो गए। उन्हें सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से यूपी के जिला ओरिया निवासी 41 वर्षीय शबदल सिंह नायक की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य कर्मी मंगल सिंह तथा मालिक मोहन लाल भी घायल हैं। थाना डिवीजन-तीन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक फैक्टरी के नजदीक बिजली के खंभों में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इससे चिंगारियां फैक्टरी में चली गईं और आग भड़क गई। पहले लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम होने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। छत पर फंसे लोगों को फायर ब्रिगेड कर्मियों और मोहल्ले के लोगों ने नीचे उतारा।
विज्ञापन