फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Fire Broke out in chemical factory in ludhiana

Ludhiana: कैमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, हीटर से शार्ट सर्किट की आशंका, लाखों का माल जलकर राख

Wed, 08 Nov 2023 04:58 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Nov 2023 04:58 PM IST
सार

बिट्टू स्क्रीन प्रोसेसर और पूनम इंटरप्राइजेज के मालिक बिट्टू ने बताया कि उनकी फैक्टरी में कैमिकल तैयार किया जाता है और रॉ मटीरियल वहीं पड़ा रहता है। बुधवार सुबह मशीन में लगे हीटर से अचानक से शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।

विज्ञापन
Fire Broke out in chemical factory in ludhiana
फैक्टरी से उठता धुआं। - फोटो : फाइल

विस्तार

लुधियाना में डाबा रोड इलाके में बुधवार सुबह एक कैमिकल फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रुप धारण कर लिया। लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी। आग फैक्टरी की पहली मंजिल पर लगी थी। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। जिसके बाद इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। 
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड की करीब तीन से चार गाड़ियों ने आग पर एक घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। आग लगने से फैक्टरी में पड़ा लाखों रुपये का माल और मशीनरी जल कर राख हो गई। आशंका जताई जा रही है कि मशीन में लगे हीटर से शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। बाकी फायर ब्रिगेड की टीम जांच करने में जुटी है कि आग कैसे लगी।
विज्ञापन


बनाया जाता था कैमिकल
जानकारी के अनुसार बिट्टू स्क्रीन प्रोसेसर और पूनम इंटरप्राइजेज के मालिक बिट्टू ने बताया कि उनकी फैक्टरी में कैमिकल तैयार किया जाता है और रॉ मटीरियल वहीं पड़ा रहता है। बुधवार सुबह मशीन में लगे हीटर से अचानक से शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ज्यादा फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली मंजिल पर आग लगने की वजह से वहां काम करने वाले सभी कर्मचारी बाहर की तरफ चले गए। उन्होंने आस-पास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। फायर कर्मचारियों ने बिल्डिंग के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हुए। 


फैक्टरी की तरफ जाने वाला सारा रास्ता पूरी तरह से सील कर दिया गया ताकि कोई हादसा न हो। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसियों की छत पर जाकर आग पर काबू पाना शुरू किया और फैक्टरी में दाखिल हुए। तीन से चार गाड़ियों ने करीब एक से सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल विभाग की टीम के मुताबिक जिस जगह आग लगी है वहां प्रेस बोर्ड गत्ता और कुछ पाउडर पड़ा था। उसी के कारण आग भड़की है। फिलहाल जांच में अभी यह सामने आया है कि एक मशीन का हीटर शॉर्ट हुआ। जिस कारण आग लग गई। प्रिंटिंग मशीन पूरी तरह से राख हो गई। घटना स्थल पर केमिकल के ड्रम भी पड़े मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed