{"_id":"6ae46bfc936ffd97680afa40","slug":"fire-breaks-out-in-building-in-ludhiana-firecracker-warehouse-on-top-floor-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में दर्दनाक हादसा: आप नेता के पटाखा गोदाम में लगी आग, भतीजे की मौत; ढाई घंटे में पाया गया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में दर्दनाक हादसा: आप नेता के पटाखा गोदाम में लगी आग, भतीजे की मौत; ढाई घंटे में पाया गया काबू
Fri, 30 Oct 2026 04:45 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Published by: Nivedita
Updated Fri, 30 Oct 2026 04:45 PM IST
सार
गोदाम गोल्डी सभरवाल के बेटे पुलकित की रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के ऊपर दूसरी मंजिल पर बना था। बताया जा रहा है कि साहिल किसी ग्राहक को पटाखे दिखाने गया था, तभी अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
लुधियाना में लगी आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
लुधियाना के फील्डगंज इलाके में शुक्रवार दोपहर आप नेता गोल्डी सभरवाल के पटाखा गोदाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में गोल्डी सभरवाल के भतीजे साहिल सभरवाल की दीवार गिरने से दर्दनाक मौत हो गई।
आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों को करीब ढाई घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में अवैध रूप से पटाखे स्टोर किए गए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कूचा (गली) नंबर दस स्थित इस गोदाम में भारी मात्रा में आतिशबाजी का सामान जमा था। आग लगते ही पूरे इलाके में पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी और दहशत फैल गई। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं और काले धुएं से अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
गोदाम गोल्डी सभरवाल के बेटे पुलकित की रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान के ऊपर दूसरी मंजिल पर बना था। बताया जा रहा है कि साहिल किसी ग्राहक को पटाखे दिखाने गया था, तभी अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही आप विधायक अशोक पराशर पप्पी और पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य में मदद की।
थाना डिवीजन दो पुलिस ने बचाव कार्य किया और भीड़ को नियंत्रित किया। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थाना डिवीजन दो के एसएचओ इंस्पेक्टर गगनप्रीत ने बताया कि पुलिस ने बचाव कार्य किया। उन्होंने कहा कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद विरोधियों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रशासन को किसी वर्कर पर नहीं, बल्कि मालिक पर प्राथमिकी दर्ज करनी चाहिए। गोल्डी सभरवाल अपने भतीजे का शव देखकर फूट-फूट कर रो पड़े। साहिल के पिता भी मौके पर पहुंचे और बेटे की मौत की खबर सुनकर बदहवास हो गए।