{"_id":"573b49634f1c1b266dac6ea7","slug":"fight-fight-between-hero-and-avon-in-ludhiana-ludhiana-fight","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो और एवन साइकिल्स की तकरार बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो और एवन साइकिल्स की तकरार बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Tue, 17 May 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
हीरो और एवन साइकिल्स ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइकिल के एक मॉडल की कापी बनाने के आरोप में हीरो साइकिल्स की ओर से एवन साइकिल को अदालत में घसीटने के मामले में मंगलवार यूसीपीएमए के प्रतिनिधिमंडल ने पंकज मुंजाल से मुलाकात की।
यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रधान चरणजीत सिंह विश्वकर्मा ने बैठक के बाद बताया है कि हीरो साइकिल्स के चेयरमैन पंकज मुंजाल ने इस बारे में सकारात्मक संकेत दिए हैं। विश्वकर्मा का कहना है कि इंडस्ट्री को मिलकर ही विश्व के नक्शे पर मजबूत किया जा सकता है।
2015 में हीरो साइकिल्स के संस्थापक ओम प्रकाश मुंजाल के निधन के बाद कंपनी की बागडोर पंकज मुंजाल ने संभाल ली। इसके बाद से कंपनी में रिस्ट्रक्चरिंग का दौर शुरू हुआ, नतीजतन कई बड़े अधिकारी हीरो से बाहर हो गए। साइकिल उद्योग के सूत्रों का कहना है कि हीरो के चुनिंदा अधिकारियों को एवन साइकिल्स ने रख लिया। इसी को लेकर हीरो और एवन के आपसी रिश्तों में खटास आ गई। यही खटास अब अदालती चक्कर के रूप में सामने आ रही है।
विज्ञापन
चेयरमैन पंकज मुंजाल का कहना है कि हीरो में आठ हजार लोग काम करते हैं, कुछ लोगों के इधर उधर जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि एवन ने हीरो के मॉडल को कापी किया था। अब उनको कानून का सामना करना होगा।
वहीं एवन साइकिल्स के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा भी मानते हैं कि ऐसा पहली बार हुआ है कि उनको साइकिल के मॉडल कापी करने का नोटिस मिला हो। पाहवा ने दावा किया कि उनके मॉडल में आठ से नौ फर्क हैं। बावजूद इसके हीरो की आपत्ति के बाद बाजार से वह मॉडल हटा लिया गया।