{"_id":"6abd7acb85020a4b020fdcf9","slug":"festive-season-brings-a-buzz-to-chandigarhs-markets-ludhiana-news-c-16-pkl1079-1137747-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: फेस्टिवल सीजन से चंडीगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: फेस्टिवल सीजन से चंडीगढ़ के बाजारों में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
चंडीगढ़। फेस्टिवल सीजन की दस्तक के साथ चंडीगढ़ के बाजारों का सूनापन खत्म होने लगा है। नवरात्र से धनतेरस और दिवाली तक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने ऑफर और डिस्काउंट की तैयारी शुरू कर दी है। ऑटोमोबाइल, ज्वेलरी और कपड़ा बाजार के साथ ड्राईफ्रूट का कारोबार भी गर्माने लगा है। नवरात्र के लिए बाजारों में अलग से तैयारियां की गई हैं। कार डीलरों को नवरात्र से कारोबार में तेजी की उम्मीद है। उन्हें पिछले फेस्टिवल सीजन की तुलना में बिक्री 20 से 30 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है। सितंबर-अक्तूबर 2025 के फेस्टिवल सीजन में चंडीगढ़ में 9,642 वाहन पंजीकृत हुए थे, जबकि इससे पिछले वर्ष इसी अवधि में करीब 7,862 वाहन पंजीकृत हुए थे। इस बार ईवी की लगातार बढ़ती खरीद से इलेक्ट्रिक कार विक्रेताओं को भी उम्मीदें हैं।
ऑटोमोबाइल कारोबारी रंजीव दहूजा ने बताया कि ग्राहकों में कार खरीदने को लेकर उत्साह बना हुआ है। पिछले साल नवरात्र के आसपास शोरूम में बुकिंग और डिलीवरी बढ़ी थी। इसी रुझान को देखते हुए इस बार 20 से 30 फीसदी अतिरिक्त बिक्री की उम्मीद है। एक नामी ऑटोमोबाइल कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट लक्ष्मण ने बताया कि फेस्टिवल ऑफर, एक्सचेंज बोनस और फाइनेंस स्कीम तैयार हैं।
सोने के दाम से ज्वेलर्स को उम्मीद
सोने के दाम पिछले साल की तुलना में कम होने से ज्वेलर्स उत्साहित हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए मेकिंग चार्ज पर 10 से 50 फीसदी तक छूट देने की तैयारी है। ज्वेलर मनोज अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल फेस्टिवल सीजन में सोना 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था। अब चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना करीब 1.47 लाख और 22 कैरेट करीब 1.39 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है। सेक्टर-22, सेक्टर-35 और मनीमाजरा के ज्वेलर्स को अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन
बाजारों की सजावट में भी होगी होड़
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव चड्ढा ने बताया कि बाजारों के बीच सजावट प्रतियोगिता कराने की तैयारी है। बेहतर सजावट वाले बाजारों को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान दिया जाएगा। व्यापार मंडल पहले भी बाजारों को सजावट, साफ-सफाई और ट्रैफिक-पार्किंग व्यवस्था बेहतर रखने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है।
कपड़ों का कारोबार भी चमकेगा
रेडीमेड कारोबारी करन अरोड़ा ने कहा कि फेस्टिवल के साथ मौसम बदलने और वेडिंग सीजन शुरू होने से कपड़ों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद है। वेडिंग खरीदारी के साथ गर्म कपड़ों का कारोबार भी तेज होगा। उन्होंने कहा कि बदलते फैशन ट्रेंड के चलते लोग कुछ नया पहनना चाहते हैं, जिससे बाजार को फायदा मिलने की उम्मीद है।