फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Shots fired at locked house of NRI in Heran

Ludhiana News: हेरां में अप्रवासी भारतीय की बंद कोठी पर फायरिंग

Wed, 30 Sep 2026 06:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 30 Sep 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Shots fired at locked house of NRI in Heran
कार सवार दो हमलावरों ने की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। हेरां गांव में बुधवार तड़के कनाडा निवासी अप्रवासी भारतीय जिंदर सिंह की बंद कोठी पर हमलावरों ने दो राउंड फायरिंग की। सफेद कार में आए अज्ञात हमलावरों ने सुबह करीब 4:19 बजे राजोआणा लिंक रोड स्थित कोठी के मुख्य गेट को निशाना बनाया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई। जिंदर सिंह का परिवार कनाडा में रहता है और कोठी पर ताला लगा था।
पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दाखा के पुलिस अधीक्षक करण संधू और थाना सुधार के प्रभारी कुलविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर सफेद कार में आते और कोठी के गेट पर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस कनाडा कनेक्शन, फिरौती की मांग और गलत पहचान सहित कई पहलुओं पर जांच कर रही है। यह कोठी गांव के पूर्व अकाली दल सरपंच साधु सिंह हेरां के घर के ठीक सामने है। जांच अधिकारी इस बात की भी पड़ताल कर रहे हैं कि कहीं हमलावरों का निशाना कोई और तो नहीं था। सीआईए टीम जगरांव भी मामले की जांच में मदद कर रही है।
विज्ञापन

तकनीकी और फोरेंसिक विशेषज्ञों को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ गांव के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। हमलावरों के गांव में दाखिल होने और फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह भी जांच रही है कि जिंदर सिंह या उनके परिवार को हाल में कोई धमकी या फिरौती की मांग मिली थी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed