फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Two youths injured in firing between two groups in Bathinda.

Ludhiana News: बठिंडा में दो गुटों में फायरिंग, दो युवक घायल

Wed, 30 Sep 2026 06:51 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 30 Sep 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Two youths injured in firing between two groups in Bathinda.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बठिंडा। जिले के जंडावाला गांव की अनाज मंडी में मंगलवार देर रात दो गुटों के बीच समय तय कर लड़ाई हुई। इस दौरान एक पक्ष के युवाओं ने फायरिंग कर दी जिसमें प्रवदीप सिंह और गुरप्यार सिंह गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। भुच्चो के डीएसपी प्रितपाल सिंह ने बताया कि विक्की सिंह और प्रवदीप सिंह के बीच रंजिश चल रही थी। पहले भी दोनों पक्षों में झगड़ा हो चुका है। मंगलवार देर रात विक्की सिंह अपने 8-10 साथियों और प्रवदीप सिंह अपने 5-6 साथियों के साथ अनाज मंडी पहुंचे थे। यहां दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया और विक्की सिंह के पक्ष के युवाओं ने प्रवदीप सिंह और गुरप्यार सिंह पर गोली चला दी। पुलिस ने घटना के बाद दोनों पक्षों पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने और गांव का माहौल खराब करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। थाना नेहियांवाला में करीब 15-16 युवाओं पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अस्पताल में भर्ती दोनों घायल युवाओं के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed