Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Ferozepur: Akalis stabbed BJP candidate with scissors.

फिरोजपुर: अकालियों ने भाजपा उम्मीदवार को घोंपी कैंची

Sun, 14 Dec 2025 07:15 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Ferozepur: Akalis stabbed BJP candidate with scissors.
फिरोजपुर। जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के दौरान फिरोजपुर के विभिन्न पोलिंग बूथों पर हिंसक घटनाएं घटीं। गांव फत्तू वाला में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा उम्मीदवार को कैंची से हमला कर जख्मी कर दिया। पीड़ित उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि अकाली दल के लोगों ने बूथ कैप्चर कर लिया था। ममदोट के गांव बेटू कदीम में पूर्व और मौजूदा सरपंचों के बीच जमकर पथराव हुआ, जबकि गांव निजाम वाला में एक युवक ने खुद को सीआईडी का अधिकारी बताकर माहौल खराब करने की कोशिश की।
विज्ञापन

भाजपा के उम्मीदवार जगदीप सिंह ने बताया कि वह फत्तू वाला से चुनाव लड़ रहे थे और पोलिंग बूथ पर मतदान चल रहा था, तभी अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने बूथ कैप्चर किया। विरोध करने पर उन्हें कैंची से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। गांव बेटू कदीम में चुनाव को लेकर पूर्व और मौजूदा सरपंचों के गुटों के बीच पथराव हुआ, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों पक्षों ने तलवारें भी लहराईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। वहीं, गांव निजाम वाला में एक युवक ने खुद को सीआईडी मुलाजिम बताकर बूथ पर हंगामा किया, जिसे पुलिस ने खदेड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed