{"_id":"68dd5531281a863fbd060c98","slug":"farmers-who-did-not-burn-crop-residue-were-honored-ludhiana-news-c-74-1-spkl1022-112244-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: फसल अवशेष न जलाने वाले किसान किए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: फसल अवशेष न जलाने वाले किसान किए सम्मानित
Wed, 01 Oct 2025 09:52 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
Updated Wed, 01 Oct 2025 09:52 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। सर्वोच्च अदालत की तरफ से धान की नाड़ जलाने के खिलाफ की गई सख्त टिप्पणी के बाद पुलिस प्रशासन के साथ खेतीबाडी विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी में जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता और जिला खेतीबाड़ी विभाग ने जागरूकता सेमिनार शुरू किए हैं।
बुधवार को लुधियाना ग्रामीण के थाना जोधां के अधीन गांव पमाल में जागरूकता सेमिनार लगाया गया। सेमिनार में जिला खेतीबाड़ी अफसर, डीएसपी दाखा वरिंदर सिंह खोसा और थाना जोधां के प्रभारी साहिबमीत भी मौजूद रहे। उन किसानों को प्रशंसा पत्र, तोहफे और चिह्न भेंट करके सम्मानित किया गया जिन्होंने पिछले कई वर्षों से फसल के अवशेष नहीं जलाए। वक्ताओं ने फसलों अवशेष जलाने के नुकसान बताए।