फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Farmers staged a sit-in protest at the call of the United Kisan Morcha.

Ludhiana News: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने लगाया धरना

Wed, 08 Oct 2025 09:57 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Wed, 08 Oct 2025 09:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers staged a sit-in protest at the call of the United Kisan Morcha.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां और विभिन्न किसान एवं अन्य जत्थेबंदियों के बैनर तले किसानों ने मिनी सचिवालय के पास बुधवार को धरना दिया। किसानों ने पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

धरने को संबोधित करते हुए यूनियन नेता हरजिंदर सिंह, बलदेव सिंह व गुरदीप सिंह ने कहा कि पिछले दिनों पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही हुई। भाखड़ा ब्यास मैनजमेंट बोर्ड की कोताही कारण डैम को समय से पहले भर दिया। उसके बाद बारिश आने पर सभी डैम से ज्यादा पानी छोड़कर करीब पांच लाख एकड़ कृषि जमीन एवं सैकड़ों घरों को बर्बाद कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि धान की फसल मंडियों में आने के बावजूद सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई। व्यापारी किसानों को लूट रहे हैं। किसान नेताओं ने प्रशासनिक अधिकारी के जरिये पंजाब एवं केंद्र सरकार को मांग पत्र भेजा। इसमें मांग की कि बाढ़ की सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज की अगुवाई में कमिशन बनाकर जांच करवाई जाए। दोषी पाए जाने पर कर्मियों एवं अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


किसानों ने मांग की कि पंजाब अंदर आई बाढ़ को केंद्र सरकार राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। 25 हजार करोड़ रुपये का पैकेज पंजाब के लिए जारी किया जाए। नहर एवं रजवाहों की सफाई का काम जल्दी शुरू करवाया जाए। बाढ़ पीड़ित किसानों को 70 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। बाढ़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 25 लाख की मुआवजा राशि एवं परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। प्रति मकान को ठीक करवाने के लिए 10 लाख रुपये दिए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed