फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   ?farmers protest in Sangroor

गन्ने की अदायगी न होने से खफा दो किसान टंकी पर चढ़े

Mon, 01 Mar 2021 07:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
?farmers protest in Sangroor
संगरूर में पानी की टंकी पर चढ़े हुए किसान। - फोटो : SANGOOR
कई माह से गन्ने की फसल की अदायगी न होने से खफा दो किसान जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। बाकी किसानों ने टंकी के नीचे अनिश्चितकाल के लिए धरना शुरू कर दिया। किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव उभावाल के किसान जगमेल सिंह ने बताया कि संगरूर के ज्यादातर किसानों ने अपनी गन्ने की फसल धूरी शुगर मिल को पिछले साल जनवरी में बेची थी। मिल पर किसानों का तकरीबन 19 करोड़ से ज्यादा का बकाया है। इसे देने में आनाकानी की जा रही है। वे कई बार मामला प्रशासन के ध्यान में ला चुके हैं लेकिन हर बार प्रशासन उन्हें भरोसा देता रहा। नये कृषि कानून तो किसानों के लिए बाद में परेशानी बनेंगे अभी ही ऐसे हालात हैं कि किसानों को फसलों के पूरे दाम नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को किसानों को डीसी से बात करने के लिए बुलाया गया था। आखिरी मौके पर डीसी ने पल्ला छाड़कर खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारी के साथ बैठक करवाने का फैसला किया। इससे खफा किसानों ने डीसी दफ्तर में धरना शुरू कर दिया। पानी की टंकी पर किसान हरजीत सिंह व प्रेम सिंह चढ़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता संघर्ष जारी रहेगा। दूसरी तरफ प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किसानों को बातचीत के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed