फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   farmers protest in Ludhiana

दिल्ली जा रहे ट्रैक्टरों में गुप्तदान कर डलवाया डीजल

Sun, 24 Jan 2021 09:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
farmers protest in Ludhiana
लुधियाना में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान व शहरवासी - फोटो : LUDHIANA
कड़ाके की ठंड के बावजूद रविवार की सुबह सैकड़ों किसान ट्रैक्टर लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुए। आंदोलन में सहयोग करने वाले को एनआईए की तरफ से भेजे जा रहे नोटिस से किसान चौकन्ने हो गए है। दिल्ली जा रहे ट्रैक्टरों में गुप्तदान के माध्यम से डीजल डलवाया गया।
विज्ञापन

रविवार को रायकोट, हलवारा, मुल्लापुर दाखा, जगरांव सहित अन्य इलाकों से किसान दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए रवाना हुए। ट्रैक्टरों में डीजल डलवाने के लिए पहले से पेट्रोल पंप को तय किया गया था। पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर पहुंचते ही मुफ्त में डीजल दिया गया। इस बात की भनक ट्रैक्टर चालक को भी नहीं दी गई कि यह सेवा कौन कर रहा है। वहीं दिल्ली जाते समय डीजल की बचत करने के लिए युवाओं ने एक नया तरीका अपनाया। एक ट्रैक्टर से तीन से चार ट्रैक्टर जोड़े गए। इनमें सिर्फ एक ट्रैक्टर डीजल से चल रहा था।
विज्ञापन

वहीं किसानों के समर्थन में रविवार की सुबह साउथ सिटी मार्ग पर लोगों ने ट्रैक्टर मार्च का आयोजन किया। यह लोग दिल्ली रवाना नहीं हुए और आसपास के एरिया में ट्रैक्टर मार्च कर कृषि कानूनों का विरोध किया। ट्रैक्टर मार्च में महिलाओं और और बच्चों ने भी हिस्सा लिया। मार्च बाईपास से होते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा पर खत्म हुआ। इस दौरान लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed