फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   farmers protest in Bernala

किसानों ने भदौड़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन को बंधक बनाया

Wed, 21 Apr 2021 11:01 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
farmers protest in Bernala
बरनाला, बठिंडा चंडीगढ मुख्यमार्ग जाम कर बैठे किसान। - फोटो : BERNALA
बारदाने की कमी को दूर करने की मांग को लेकर भदौड़ की अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने चमकौर सिंह के नेतृत्व में मार्केट कमेटी दफ्तर का घेराव कर चेयरमैन सहित समूह स्टाफ को बंधक बनाकर रखा। किसानों ने कहा कि जब तक बारदाने की समस्या का हल नहीं होगा, तब तक किसी भी कर्मचारी को बाहर नहीं आने दिया जाएगा। जब मार्केट कमेटी के सचिव सुखचैन सिंह रौंता से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वह दो बार पनग्रेन, मार्कफेड और वेयर हाउस खरीद एजेंसियों को बारदाना भेजने के लिए कह चुके हैं। इसके अलावा आढ़तियों से भी कहा गया है कि वह अपने पास पड़े बारदाने में से 25 फीसदी किसानों के लिए उपयोग करें।
विज्ञापन

इसके अलावा हंडियाया के गांव खुड्डी कलां की अनाज मंडी में भी किसानों ने मार्कफेड के इंस्पेक्टर का घेराव कर धरना दिया। किसान हरमेल सिंह, गुरजंट सिंह, मुख्तियार सिंह, कर्म सिंह, आत्मा सिंह, जस्सा सिंह, लाभ सिंह और रणजोध सिंह ने कहा कि वह आठ अप्रैल से मंडी में अनाज लेकर बैठे हैं लेकिन अब तक उनकी फसल की बोली नहीं हुई है। दूसरी तरफ संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने बुधवार को बरनाला-हंडियाया मार्ग पर यातायात जाम कर दिया।
विज्ञापन

वहीं भारतीय किसान यूनियन उगराहां की अगुवाई में किसानों ने बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। इसी तरह संघेड़ा, टल्लेवाल में भी जाम लगाकर पंजाब सरकार व विभिन्न खरीद एजेंसियों के खिलाफ किसानों ने रोष-प्रदर्शन किया। बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग के बाधित होने से इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डीसी बरनाला तेज प्रताप सिंह फुलका ने विभिन्न खरीद एजेंसियों को आदेश जारी कर दिए हैं कि जब तक नया बारदाना नहीं आता है तब तक खरीद एजेंसियां पुराना बारदाना प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो कैप्शन 21बीएनएलपी0 बरनाला- बठिंडा-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर बैठे किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed