{"_id":"65ec9ffe7b23ef4f850542b4","slug":"farmer-burdened-with-debt-commits-suicide-by-drinking-poison-ludhiana-news-c-74-1-lud1001-103508-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ludhiana News: कर्ज तले दबे किसान ने जहर पीकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ludhiana News: कर्ज तले दबे किसान ने जहर पीकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगरांव। शहर के कुछ दूरी पर स्थित गांव बस्सूवाल के रहने वाले एक किसान ने कर्ज तले दबे होने के कारण अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान 50 वर्षीय गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। इस संबंधी पता चलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना हठूर के जांच अधिकारी एएसआई सुलक्खन सिंह ने बताया कि मृतक खेतीबाड़ी का ही काम करता था। उसके परिजनों के मुताबिक उनके पास सिर्फ 2.5 एकड़ जमीन थी, जिसमें से एक एकड़ जमीन को पहले ही बेच दिया था। जबकि 1.5 एकड़ जमीन गिरवी पड़ी है। इतना ही नहीं, ऊपर से सिर पर 10 लाख के कर्ज का बोझ था। इसे लेकर मृतक गुरदीप सिंह काफी समय से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के चलते किसान ने अपने घर में रखी फसलों पर छिड़काव करने वाली जहरीली दवा निगलकर जान दे दी। पता चलते ही परिवार के सदस्य उसे तुरंत गांव रूमी में एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंधी सूचना मिलने पर थाना हठूर की पुलिस मौके पर जा पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी व दो नाबालिग बच्चे छोड़ गया है।