फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Flight cancelled for the third time at Halwara Airport; 102 passengers inconvenienced

Ludhiana News: हलवारा एयरपोर्ट पर तीसरी बार उड़ान रद्द, 102 यात्री परेशान

Sat, 12 Sep 2026 06:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Updated Sat, 12 Sep 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Flight cancelled for the third time at Halwara Airport; 102 passengers inconvenienced
65 ने दिल्ली से विदेशों की कनेक्टिंग उड़ान लेनी थी, छोटे बच्चे भी हुए परेशान
विज्ञापन

कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने पहुंचे 65 से अधिक यात्री बैरंग लौटे
संवाद न्यूज एजेंसी
हलवारा। हलवारा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हवाई यात्रा यात्रियों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी बन रही है। दिल्ली-हलवारा-दिल्ली हवाई सेवा छह दिन में तीसरी बार रद्द हुई है। शनिवार सुबह 102 यात्री घंटों तक परेशान रहे।
इनमें बड़ी संख्या उन यात्रियों की थी जिन्होंने दिल्ली से आगे विदेश जाने के लिए कनेक्टिंग उड़ानें बुक की थीं। उड़ान रद्द होने से कई लोगों की विदेश यात्रा, पढ़ाई और कारोबार के जरूरी कार्यक्रम प्रभावित हुए। शनिवार को दिल्ली से हलवारा आने वाली एयर इंडिया की एआई - 481 उड़ान नहीं पहुंची। इसी विमान को एआई - 482 बनकर हलवारा से दिल्ली वापस जाना था जो रद्द हो गई। इससे पहले 7 सितंबर और 9 सितंबर को भी उड़ान रद्द हो चुकी है।
विज्ञापन

कनेक्टिंग यात्रियों की मुश्किल
सबसे ज्यादा परेशानी उन 65 यात्रियों को हुई, जिन्हें दिल्ली से आगे विदेशों की उड़ान पकड़नी थी। उनके साथ छोटे बच्चे भी थे और उन्हें अपना सामान दोबारा वाहनों में लादना पड़ा। यात्रियों ने शिकायत की कि उन्हें उड़ान रद्द होने की जानकारी समय पर नहीं मिली। एयर इंडिया ने रात करीब 3:30 बजे ईमेल भेजने का दावा किया। इस रूट की दोनों दिशाओं की उड़ानें एक ही विमान के रोटेशन पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed